Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों लगातार हाई-वोल्टेज ड्रामा परोस रहा है. शो में वसुंधरा का बदला हुआ अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है. घर वापस मिलने के बाद वसुंधरा न सिर्फ नरम पड़ती दिख रही हैं, बल्कि अनुपमा के प्रति उनका रवैया भी पूरी तरह बदल चुका है. लेकिन आने वाले एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो पूरे परिवार को झकझोर कर रख देगा.
कोठारी हाउस में बदला-बदला माहौल
अब तक आपने देखा कि अनुपमा पूरे परिवार के साथ कोठारी हाउस पहुंचती है. पराग और उनका परिवार दिल खोलकर स्वागत करता है और परी को बहू का दर्जा भी मिल जाता है. इसी बीच वसुंधरा को यह पता चलता है कि राही मां नहीं बनना चाहती. यह बात सुनते ही वसुंधरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है.
अनुपमा के साथ मंदिर में दिखेगी वसुंधरा
आने वाले एपिसोड में पहली बार वसुंधरा, अनुपमा को घर के मंदिर में बुलाकर उनके साथ आरती करती नजर आएंगी. इतना ही नहीं, वह तोषु से भी तमीज से बात करेंगी, हालांकि तोषु अपनी आदतों से बाज आने वाला नहीं है. वसुंधरा साफ शब्दों में कहेंगी कि वक्त ने उन्हें बता दिया है कि कौन अपना है और कौन पराया, और यह कहते हुए वह गौतम को आंखें दिखाएंगी.
वसुंधरा का जन्मदिन और बड़ा फैसला
वसुंधरा के जन्मदिन पर कोठारी हाउस में जश्न का माहौल होगा. अनुपमा जमकर डांस करेंगी, जबकि गौतम और माही एक कोने में खड़े सबकुछ देखते रह जाएंगे. इसी दौरान पराग और ख्याति, प्रार्थना से कोठारी हाउस में रुकने की बात करेंगे. अनुपमा फैसला बच्चों पर छोड़ देती हैं और अंश इशारों में प्रार्थना को रोक लेता है. प्रार्थना का यही फैसला आगे चलकर नई मुश्किलों की वजह बनेगा.
पाखी की एक्टिंग से भड़केगी वसुंधरा
स्किट के दौरान पाखी, वसुंधरा बनकर यह दिखाने की कोशिश करेगी कि वह आज भी अनुपमा को पसंद नहीं करती. पाखी की यह हरकत वसुंधरा को बेइज्जती जैसी लगेगी और उनका पारा हाई हो जाएगा. हालांकि, अनुपमा और वसुंधरा की लड़ाई सिर्फ दिखावे के लिए होगी. दूसरी तरफ पाखी ईशानी को बताती है कि वह जल्द ही दिवाकर की दुल्हन बनने वाली है.
यह भी पढ़ें: नोइना ने तुलसी और मिहिर को भेजा डिवोर्स नोटिस, फैक्ट्री में फैला तनाव
