Anupama: ख्याति का बेटा है मोहित, प्रेम और राही से है उसका ये कनेक्शन, खुल रहे अतीत के राज

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को बदमाशों से मोहित बचाता है. इस दौरान मोहित को चोट लग जाती है, जिसके बाद उसकी मदद राही और प्रेम करते हैं. अब मोहित का उनसे क्या कनेक्शन है, आपको बताते हैं.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में मेकर्स ने जब से कोठारी परिवार की एंट्री करवाई है, तब से ही शो बेहद दिलचस्प हो गया है. हाल ही में मनीष गोयल की एंट्री हुई है, जो जेल में बंद कैदी राघव के रोल में दिखे हैं. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक्टर रणदीप राय की एंट्री हो रही है, जो मोहित का किरदार निभाएंगे. सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अकेले ट्रैवल कर रही होती है, तभी कुछ बदमाश उसका पीछा करते हैं. तभी मोहित वहां आता है और उसे बचाता है. हालांकि वह नहीं जानता कि राही कौन है. मोहित बहादुरी से गुंडों का मुकाबला करता है.

मोहित ने राही को बदमाशों से बचाया

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मोहित गुंडों से लड़ता है और एक समय वह बदमाश उसपर हावी हो जाते हैं. राही, मोहित की मदद करने के लिए जाती है, लेकिन वह उसे धक्का दे देते हैं. राही सड़क पर गिरने वाली होती है, तभी वहां प्रेम आ जाता है. प्रेम उसे बचाता है और बदमाशों से लड़ता है. वह मोहित की मदद भी करती है, जो घायल हो चुका है. प्रेम सारे बदमाशों को खूब मारता है और उन्हें भगा देता है. मोहित को गहरी चोट आई होती है और वह नीचे गिर जाता है.

क्या है मोहित का राही और प्रेम से रिश्ता

राही और प्रेम, मोहित की हेल्प करते हैं और उसे सहारा देते हैं. प्रेम और राही उसका पता पूछते हैं कि उसे कहा जाना है. इसपर मोहित कहता है कि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि वह गुजरात में नया है. उसकी हालत देखते हुए प्रेम और राही उसे अपने घर ले जाते हैं. मोहित का राही और प्रेम से गहरा कनेक्शन है. मोहित, ख्याति और पराग का बेटा है और ये बात किसी को अभी पता नहीं है. मोहित, प्रेम और प्रार्थना का सौतेला भाई और राही का देवर हुआ.

यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >