Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से बिछड़ते ही अनुज हुआ तबाह, डिप्रेशन में पहुंचा, आध्या से छिन गया सबकुछ

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा अलग होने वाले हैं. आध्या की वजह से अनुपमा, अनुज के पास लौट नहीं रही. इसकी वजह से अनु ने उससे हमेशा के लिए दूर जाने का मन बना लिया है.

Anupama: अनुपमा में आने वाले लीप को लेकर दर्शक उत्साहित है. दूसरी तरफ लेटेस्ट एपिसोड का इमोशनल होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि आध्या किसी भी कीमत पर अनुपमा और अनुज को मिलते नहीं देख सकती. अनुज, अनु को साथ अमेरिका चलने के लिए कहता है, लेकिन वो मना कर देती है. एक बार फिर से अनुज उसे अपने पास वापस आने के लिए कहता है, लेकिन अनु, आध्या की वजह से उसके पास नहीं आती. वो अनुज से खुद को भूलने के लिए कहती है. अनुज ये बात सुनकर टूट जाता है.

अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी का हुआ द एंड

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज को यूएस जाने की सलाह देती है. अनु कहती है वो दोनों साथ में रहने के लिए नहीं बने है और उन्हें अलग ही रहना चाहिए. वहीं, आध्या अमेरिका जाने के लिए बैग पैक करने लगती है क्योंकि उसे पता है कि अनु उससे किया हुआ वादा नहीं तोड़ेगी. अनुज, अनु को नहीं छोड़ने की बात कहता है, जिसपर वह धमकी देती है कि अगर वह नहीं गया तो वह उसे मरते हुए देखेगा. अनुज उससे फिर वादा करता है वो उसे भूल जाएगा और उसकी तलाश कभी नहीं करेगा.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: नफरत की आग में पागल हुई आध्या, अनुज-अनुपमा की जलाई तसवीर, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुपमा से बिछड़ते ही डिप्रेशन में चला जाएगा अनुज

दूसरी तरफ वनराज को पाखी और तोशू एनओसी पेपर्स पर साइन के लिए दवाब बनाते हैं. वनराज उनपर भड़क जाता है और कहता है कि अगर उन दोनों ने उनपर दवाब बनाया तो वो उन्हें कुछ नहीं देगा. दूसरी तरफ अनुपमा, आध्या से अनुज का ख्याल रखने के लिए कहती है. साथ ही अनु उसे दोबारा इमोशनली ब्लैकमेल नहीं करने के लिए कहती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या, अमेरिका लौटकर काफी खुश ही और चाहती है कि अनुज और श्रुति की शादी हो जाए. लेकिन उसा सपना-सपना ही रह जाएगा. अनुपमा के जाते ही अनुज डिप्रेशन में चला जाएगा.

Also Read: Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >