Anupama Upcoming Twist: अनु को आएगी अनुज की याद, राही-प्रेम के प्यार की विलेन बनेगी काव्या की बेटी

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु शाह परिवार को खूब सुनाती है और उन्हें लालची कहती है. इधर माही राही और प्रेम की लव स्टोरी में विलेन बन रही है.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो की कहानी इन-दिनों अनु, राही और प्रेम के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां लीप के बाद से गौरव खन्ना लापता है. उनकी एंट्री का फैंस इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले अनुज का एक लेटर अनु को मिला था. जिसमें उनकी वापसी को लेकर बात की गई थी.

राही और प्रेम के प्यार की विलेन बनेगी ये शख्स

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि राही और अनुपमा के बीच तनाव बढ़ जाता है, जब राही को लगता है कि उसकी मां ने उसे कम नंबर दिए और उसे प्रतियोगिता से हटाने की साजिश रची. राही अनु को खूब सुनाती है. इधर राही, माही और प्रेम के बीच ट्रायंगल देखने को मिल रहा है. माही को लगता है कि प्रेम उससे प्यार करता है, लेकिन प्रेम राही से शादी करना चाहता है.

शाह परिवार से नाराज हो जाती है अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि प्रतियोगिता तेज हो जाती है, क्योंकि माही, राही और प्रेम लास्ट तक पहुंचते हैं. अंश बाहर हो जाता है, जबकि परी और इशानी को लिया ही नहीं जाता है. पाखी, बा, डॉली और तोशु चाहते हैं कि माही ये खिताब जीते और जीते हुए पैसों से परिवार की मदद करें. हालांकि अनु उनका व्यवहार देखकर चौंक जाती है और खुलेआम उन्हें लालची कहती है. इस मुश्किल घड़ी में उसे अनुज की याद आती है. इधर फैंस हर एपिसोड के बाद अनुज की कमी को महसूस कर रहे हैं. उनका मानना है कि अनु अकेली हो गई और अब अनुज को लौट आना चाहिए.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: राही की मुसीबत बढ़ाने के लिए शो में होगी नई एंट्री, प्रेम के अतीत का होगा पर्दाफाश

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >