Anupama Upcoming Episode: अनुपमा की पीठ में छुरा भोंकेगी रजनी, चॉल वाले होंगे अनु के खिलाफ

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रीत और इशानी को जेल से छुड़ाने के लिए अनु और रजनी जाएगी. दूसरी तरफ तोशू कहता है कि वह परी को मुंबई से वापस लेकर आएगा. किंजल उसे रोकती है.

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती, अनु से इशानी और प्रीत को वापस लाने के लिए कहती है. प्रेम, अनु के साथ पुलिस स्टेशन जाने की बात करता है. रजनी उसे रोकती है और उसके साथ जाने का फैसला करती है. पाखी भी अपनी मां के साथ चलने की बात कहती है. हालांकि अनु उससे कहती है कि वह सब संभाल लेगी. दूसरी तरफ गौतम, पराग को बताता है कि बिल्डर ने कन्फर्म कर दिया है कि पेपर्स साइन हो गए हैं. गौतम बताता है कि रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो गया है. पराग उसे प्रेम और राही को इस बारे में बताने के लिए नहीं कहता.

पुलिस स्टेशन में है इशानी और प्रीत

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, कोठारी परिवार को बताती है इशानी और प्रीत को पुलिस पकड़ कर ले गई है. पराग कहता है कि इसे भरोसा है कि वह दोनों कुछ गलत नहीं कर सकती. मोटी बा को फ्रिक होती है कि परी भी इस मामले में फंस सकती है. मोटी बा पराग से कहती है कि वह प्रेम और राही को वापस बुला ले. तोशू मुंबई जाकर अपनी बेटी को वापस लाने की बात कहता है. किंजल उसे रोकती है. तोशू कहता है कि अनु, इशानी के जैसे ही परी की जिंदगी बर्बाद कर देगी. किंजल कहती है कि वह परी का सिर्फ तलाक करवाना चाहता है.

अनु के खिलाफ हुए चॉल वाले

पुलिस स्टेशन में रजनी और अनु पहुंचती है. इशान उससे कहती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया. अनु उसे भरोसा दिलाती है कि वह उसे और प्रीत को बाहर निकाल लेगी. रजनी कमिश्नर से बात करती है और यह सुनिश्चित करती है कि लड़कियों को रिहा कर दिया जाए और सही तरीके से इस मामले की जांच हो. मीडिया रजनी पर आरोप लगाती है कि वह ही ये रैकेट चलाती होगी. चॉल वाले इशानी और प्रीत के खिलाफ हो जाते हैं. अनु उनका बचाव करती है, लेकिन वह नहीं सुनते. रजनी को अच्छा लगता है कि चॉल वाले अनु के खिलाफ हो गए.

यह भी पढ़ेंAnupama Upcoming Episode: वनराज और काव्या के बारे में जानकर हैरान होगी राही, प्रेम के प्यार में पड़ी अब ये नयी लड़की?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >