Anupama: सदमे की वजह से अपने दोनों पैर खो देगी छोटी अनु, अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी मालती देवी

स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालती देवी अनुपमा से एयरपोर्ट पर पहुंचकर मांफी मांगती है और छोटी अनु को बारे में उन्हें सबकुछ बताती है. इधर बेहोश होने की वजह से छोटी अपने पैरे खो देगी.

स्टारप्लस का फेवरेट सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक इन-दिनों काफी एंटरटेनिंग बना हुआ है. एक तरफ जहां अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका जा रही है. वहीं छोटी अनु की तबीयत काफी खराब हो गई है, जिसकी वजह से अनुज का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपनी बेटी को इस हाल में नहीं देख पा रहा है. अनुपमा शाह हाउस पहुंचती है, जहां सभी सदस्य उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

अनुपमा सीरियल में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में, हमें एक बड़ा मोड़ देखने को मिल सकता है, जब अनुपमा, मालती देवी और नकुल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और यह देखा जा सकता है कि मालती देवी (अपरा मेहता) रोने लगती है और अनुपमा (रूपाली गांगुली) से माफी मांगती है और पछतावा भी करती है. हम मालती देवी को यह कहते हुए देखते हैं कि मां वह शक्ति है, जो हमेशा अपने बच्चे की रक्षा करती है, और वह उस शक्ति को समझकर अपने बच्चों को नहीं छोड़ सकती है, और आज, वह चाहती है कि अनुपमा भी ऐसा ही करे. मालती देवी अनुपमा को कॉनट्रैक्ट से मुक्त कर देगी. ऐसे में एक बार फिर ऐसा देखने को मिल सकता है कि अनुपमा छोटी अनु की जिंदगी की वजह से अपना करियर कुर्बान कर देगी.

छोटी अनु खो देगी अपने पैर

अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स पर देखेंगे कि सदमे के कारण छोटी अनु अपने पैर खो देगी. इस मोड़ के बाद अनुज अपनी बेटी को इस हालत में नहीं देख पाएगा और रो-रोकर बुरा हाल कर लेगा, लेकिन अनुपमा हार नहीं मानेगी और छोटी अनु के साथ हमेशा खड़ी रहेगी. बता दें कि अनुपमा शो टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाला शो है और दर्शक अनुपमा यानी रूपाली गांगुली को इतना प्यार और सम्मान देते हैं कि पूरी दुनिया उन्हें अनुपमा के नाम से जानती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान और रीवा की लवस्टोरी में ‘सवी’ बनेगी विलेन, मां सई जैसी हो जाएगी हालत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >