Anupama: वनराज नहीं अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है काव्या! सच जानकर उड़ेगा शाह परिवार का रंग

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज कमरे में आते ही काव्या को गले लगा लेता है. काव्या सोचती है कि वो वनराज को कुछ नहीं बताएगी. हालांकि उसके मन में कई तरह के सवाल चल रहे है.

28 July Anupama Written Update: सीरियल अनुपमा एक बार फिर से टीआरपी में नंबर एक पर है. शो की कहानी हर दिन के साथ दिलचस्प होती जा रही है. इन दिनों ट्रैक में बहुत कुछ चल रहा है. काव्या की गोद भराई का एपिसोड चल रहा है. काव्या सोचती है कि वह अब वनराज से झूठ नहीं बोल सकती और उसे सारा सच बता देगी. हालांकि उसके मन में डर है कि सच्चाई बताने से चीजें और ना बिगड़ जाए. वो इसे लेकर दुविधा में होती है. तभी वनराज आता है और उसे हग कर लेता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में होगा धमाका

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज कमरे में आते ही काव्या को गले लगा लेता है. वनराज काव्या को डराने के लिए उससे माफी मांगता है. काव्या सोचती है कि वो वनराज को कुछ नहीं बताएगी. अनुपमा, अनुज और अनु गोद भराई की शुरुआत करते हैं. पाखी फंक्शन में अकेले आती है और तोशू उससे अधिक के बारे में पूछता है. काव्या सोचती है कि केवल अनुपमा ही उसकी मदद कर सकती है और वो सोचती है कि सारी सच्चाई वो पहले अनुपमा को बताएगी.

काव्या की गोद भराई

काव्या की गोद भराई में डिंपल, समर को अपने पिता वनराज को लेकर भड़काती है. लेकिन समर उसकी बात पर ध्यान नहीं देता. लीला काव्या के लिए अनुष्ठान शुरू करती है. वनराज, काव्या के कान में कहता है कि उनके आने वाले बच्चे की वजह से उनके बीच सब कुछ ठीक है और वो एक अच्छा पिता बनकर दिखाएगा. काव्या काफी इमोशनल हो जाती है और इसे लेकर अनुपमा उससे पूछती है. अनुपमा को आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि काव्या के पेट में वनराज का नहीं बल्कि अनिरुद्ध का बच्चा है.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव का असली नाम क्या है? इस दर्दनाक घटना के बाद यूट्यूबर ने बदल लिया था नाम

मालती को काव्या की गोद भराई के बारे में पता चला

डिंपल, मालती देवी को काव्या की गोद भराई के बारे में बताती है. मालती ये जानकर काफी बेचैन हो जाती है और उसे खराब करने का सोचती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुज द्वारा कपाड़िया हाउस में काव्या की गोदभराई की रस्म आयोजित करने का प्लान करती है. इस बात से बरखा बिल्कुल खुश नहीं होती और कहती है कि माया की 13वीं भी पूरी नहीं हुई है अभी तक. अनुज कहता है कि वो ये सब छोटी अनु को चियर करने के लिए कर रहा. वो चाहे तो इससे दूर रह सकती है. बरखा काफी गुस्सा हो जाती है. अधिक का कहना है कि उसे इसकी परवाह नहीं है कि समर और डिंपी क्या करते हैं, उसे चिंता है कि पाखी उनके लिए खतरा पैदा करेगी और वह उसे नहीं छोड़ेगा.

टीआरपी लिस्ट में अनुपमा नंबर एक पर

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत अनुपमा भारतीय टेलीविजन पर एक बेहद लोकप्रिय दैनिक धारावाहिक है. अपनी शुरुआत के बाद से, शो लगातार टीआरपी चार्ट पर उच्च स्थान पर रहा है और इसने अक्सर टॉप स्थान हासिल किया है. मौजूदा कथानक ने दर्शकों को अपने दिलचस्प उतार-चढ़ाव से बांधे रखा है. BARC TRP रिपोर्ट के 29वें सप्ताह के अनुसार, अनुपमा अपराजेय बनी हुई है और 2.7 की प्रभावशाली रेटिंग के साथ अपना पहला स्थान बनाए हुए है. बता दें कि स्टार प्लस पर शो जब से शुरू हुआ है तब से ही नंबर एक पर बना हुआ है.

Also Read: Sunny Deol: कितने पढ़े लिखे हैं सनी देओल, जानें ‘गदर’ के तारा सिंह की क्या है क्वालिफिकेशन?

समर की नहीं होगी मौत

पिछले दिनों अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें अनुपमा शाह परिवार आती है और तोशू से पूछती है कि, ‘मेरा समर कहां है, मेरा समर कहां है?’ लेकिन कोई कुछ नहीं कहता. इसके बाद तोशू जवाब में कहता है, ‘मम्मी, समर नहीं रहा.’ इस प्रोमो को देखने के बाद से ही फैंस परेशान हो गए थे. इसपर समर का किरदार निभाने वाले सागर पारेख ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा था, “कहानी में बहुत सारे मोड़ आने वाले हैं. मैं अभी ज्यादा डिटेल नहीं बता सकता, लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि कुछ दिलचस्प आएगा जो सभी को चौंका देगा.” हालांकि सेट से एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि समर का किरदार शो में नहीं मरेगा और वह शो का हिस्सा रहेगा. अब देखना है कि आगे क्या चौकाने वाला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >