Anupama: छोटी अनु की बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने बताया क्या है असली बीमारी, सुनकर पसीजा अनुज-बरखा का दिल

अनुपमा के अपमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को माया की बातें याद आएगी. उसे याद आएगा कि माया ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी से दूर चली जाएगी. दूसरी तरफ छोटी अनु की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले है. अनुपमा के अमेरिका जाने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए है. मालती देवी चाहती है कि वो किसी भी कीमत पर अमेरिका जाए. वहीं, दूसरी तरफ छोटी अनु की तबीयत काफी बिगड़ रही है. अनुज उसे संभाल नहीं पा रहा. घर का हर एक सदस्य छोटी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते है, ताकि वो माया को याद ना करें.

छोटी अनु को लेकर डॉक्टर ने कही ये बात

अनुपमा के अपमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को माया की बातें याद आएगी. उसे याद आएगा कि माया ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी से दूर चली जाएगी. दूसरी तरफ छोटी अनु की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है और फिर डॉक्टर को बुलाया जाता है. डॉक्टर बताते है कि असली दिक्कत ट्रीटमेंट नहीं है. शॉक की वजह से बच्ची सही से ट्रीटमेंट को रिस्पांस नहीं कर पा रही है. छोटी की हालत और खराब होती जा रही है.

https://www.instagram.com/p/CugIUkOLLZv/

छोटी अनु की बिगड़ी हालत

अंकुश कहता है कि, काश अनुपमा के यूएस जाने में थोड़ा और टाइम होता. बरखा इसपर कहती है कि वो चाहती है कि अनुपमा यूएस चली जाए और अपना सपना पूरा करे, क्योंकि जब सपने टूटते है तो क्या हाल होता है, वो जानती है. वो दिल से चाहती है कि अनुपमा इस डिमाडिंग रिश्तों से, दम घुटाने वाले माहौल से बाहर चले जाए. यूएस में खुली सांस ले. छोटी अनु अपने पिता अनुज से कहते है कि, मां चली गई तो मम्मी भी चली गई. प्लीज मम्मी को बुला लिजिए. छोटी की बात सुनकर अनुज का दिल बैठ जाता है. वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता. अनुज सोचता है कि अनुपमा के जाने में सिर्फ 10 घंटे बचे हुए है और ऐसे में उसके रास्ते में ऐसा कुछ ना आए, जिससे उसे रूकना पड़े. आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस एक्टर ने पहले विराट के रोल को किया था रिजेक्ट, नील भट्ट की फिर चमकी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >