Anupama Upcoming Episode: श्रु��ि के पास वापस जाने के लिए अनुज को मनाएगी अनुपमा, क्या हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे MaAN

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक मजेदार हो गया है. अनुज जान गया है कि श्रुति ही थी, जिसने अनुपमा का करियर खराब किया. अनुज ने उससे अब सगाई भी तोड़ दी है. हालांकि अनु चाहती है अनुज फिर भी श्रुति के पास जाए.

Anupama: सीरियल अनुपमा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है. सीरियल में अनुज और अनुपमा की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. मेकर्स नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि दर्शक कहानी से जुड़े रहे. फैंस अनुज और अनु को फिर से साथ में देखना चाहते हैं. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि श्रुति का सच अनुज जान गया है. वो फिर से अनुपमा के पास जाना चाहता है. दूसरी तरफ डिंपी और टीटू की शादी का ट्रैक भी दिखाया जा रहा है.

अनुपमा ने अनुज को इस बात के लिए मनाया

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की तारीफ अनुज करता है. वो कहता है कि हर बार वो इतनी खूबसूरत कैसे दिखती है. अनुज की तारीफ सुनकर वो शरमा जाती है. हालांकि अनु उसे श्रुति से शादी करने के लिए मनाती है. वो उसे समझाती है कि श्रुति उससे बहुत प्यार करती है और उसे उससे शादी कर लेनी चाहिए. अनुज उसकी एक बात नहीं सुनता और कहता है कि वो सिर्फ अपनी अनु से प्यार करता है. अनुज, अनु से अपने प्यार का एक बार फिर से इजहार करता है. अनुज कहता है उसे हमेशा से ही अनु से प्यार है और रहेगा.

Also Read: Anupama: अनुज की जिंदगी में वापस आने के लिए श्रुति ने अनुपमा को मनाया, वनराज ने अनु के खिलाफ उगला जहर

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुज नहीं जाना चाहता श्रुति के पास

अनुज किसी भी कीमत पर अब श्रुति से शादी नहीं करना चाहता और उसके पास वापस लौटना चाहता है. अनुज अपना फैसला तैयार करने के लिए तैयार नहीं है. अनुपमा अपनी कोशिश में लगी होती है, ताकि अनुज, श्रुति के पास वापस लौट जाए. अनु नहीं चाहती कि आध्या उससे फिर से नफरत करें. अनु जानती है अगर अनुज-श्रुति की शादी नहीं होगी तो, आध्या उससे नफरत करने लगेगी. क्या अनुज अपनी अनु को फिर से पा सकेगा. क्या अनुपमा, अनुज को अपनी जिंदगी में वापस आने देगी. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

Also Read:Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >