Anupama Written Update: बा के इस झूठ के बारे में जान गए बाबूजी, पाखी का नया बहाना

Anupama Written Update: शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी मजेदार ट्रैक चल रहा है. बा और पाखी वनराज और अनुपमा को पिकनिक पर भेजते है, जहां दोनों खुलकर बातें करते है. बा पिकनिक पर नहीं जाने के लिए पैरों में दर्द होने का बहाना बनाती है. इधर काव्या शादी की तैयारी में लगी हुई है. उसे वनराज और अनुपमा को साथ में सोचकर घबराहट होती है.

Anupama Written Update: शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों काफी मजेदार ट्रैक चल रहा है. बा और पाखी वनराज और अनुपमा को पिकनिक पर भेजते है, जहां दोनों खुलकर बातें करते है. बा पिकनिक पर नहीं जाने के लिए पैरों में दर्द होने का बहाना बनाती है. इधर काव्या शादी की तैयारी में लगी हुई है. उसे वनराज और अनुपमा को साथ में सोचकर घबराहट होती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या वनराज और अनुपमा के काफी देर के बाद भी घर नहीं आने से परेशान हो जाती है. नंदिनी उसे ताना मारते हुए कहती है कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अपनी वाइफ के साथ है. इधर किंजल बा से कहती है कि रिजॉर्ट में फोनकर उन्हें बता देते है कि वो लोग नहीं आ पाए.

वनराज को अनुपमा घर फोन करने कहती है, लेकिन उसे किसी का नंबर याद नहीं होता. अनुपमा को नंबर याद होता है औऱ वो कॉल करती है. किंजल उन्हें बा के बारे में बताती है. पाखी कहती है उधर के रास्ते ब्लॉक हो गए है, जिस वजह से उन्हें कुछ दिन वहां रहना पड़ेगा. अनुपमा ये सुनकर काफी परेशान हो जाती है.

Also Read: साड़ी नहीं इस ड्रेस में दिखीं Anupama की संस्कारी बहू रूपाली गांगुली, वायरल हुईं PHOTOS

इधर बाबूजी को पता चल जाता है कि लीला पैरों में दर्द होने का नाटक कर रही है औऱ वो ये बात मामाजी को बताते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा और वनराज पिकनिक स्पॉट पर पहुंच जाते है. वनराज उसे वहीं रूकने कहते है और बाइक पार्क करने चले जाते है. वापस आने पर उन्हें अनुपमा नहीं दिखती, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाते है.

अब तक आपने देखा कि दोनों साथ में बैठकर बातें करते होते है और अनुपमा बताती है कि वनराज को उसने पहली बार जब देखा था तभी उसे उनसे प्यार हो गया था. वनराज कहता है कि तुमने मेरे परिवार का बहुत अच्छे से ख्याल रखा, लेकिन मैंने तुम्हारा ख्याल नहीं रखा. दोनों फ्लैशबैक में चले जाते है और सारी चीजें याद करने लगते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >