Anupama Twist: रजनी का बेटा ही करेगा उसका प्लान फेल, अनुज की इस तरह होगी एंट्री? अनु के सपने में आएंगे श्रीकृष्ण

Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में रजनी की साजिश सामने आती है. प्रेरणा को बचाने के लिए अनुपमा आग में कूद जाती है. वरुण सच कबूल करता है, रजनी अकेली रह जाती है. अनुपमा बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़ी होती है.

Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु आग को बुझाने की कोशिश करती है. राही, प्रेरणा के लिए रोने लगती है. अनुपमा बिना कुछ सोचे प्रेरणा को बचाने के लिए आग जहां लगी होती है, वहां चली जाती है. दूसरी ओर रजनी आग देखकर खुशी मनाती है. वह कबूल करती है कि उसे हमेशा से अनुपमा से जलन थी और अब वह चाहती है कि अनु पूरी तरह खत्म हो जाए. बार-बार वह कहती है कि आज अनुपमा जल जाएगी. वरुण ये जानकर घबरा जाता है कि उसकी बहन आग में फंस गई है.

क्या रजनी को होगा अपनी गलती का पछतावा?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण ये देखकर हैरान हो जाता है कि अनु अपनी जान की परवाह किए बिना आग में चली गई. अंदर अनुपमा, प्रेरणा को ढूंढती रहती है. वहीं, रजनी सोचती है कि आज अनुपमा खत्म हो जाएगी, लेकिन तभी वरुण, रजनी को बताता है कि उसकी साजिश उलटी पड़ गई है. उसे पता चलता है कि प्रेरणा भी अंदर थी. यह जानकर रजनी टूट जाती है और अपने किए पर पछताती है. वरुण भी खुद को दोषी मानता है. इसी बीच अनु, प्रेरणा को ढूंढ लेती है और उसे होश में लाने की कोशिश करती है.

अनु के सपने में आएगा अनुज

रजनी को सपने में अनुपमा नजर आती है और चेतावनी देती है कि उसे अपने पापों की सजा जरूर मिलेगी. डर के मारे रजनी जाग जाती है. दूसरी तरफ अनुपमा, प्रेरणा को सुरक्षित बाहर ले आती है. सच सामने आने पर भारती, रजनी को बुरी मां कहती है और घर छोड़ने का फैसला करती है. वरुण भी उसके साथ जाने की जिद करता है. अनुपमा सपने में अनुज और फिर श्रीकृष्ण को देखती है, जो उसे समझदारी और रणनीति से बुराई से लड़ने की सीख देते हैं. आखिर में वरुण सबके सामने कबूल करता है कि आग रजनी ने लगवाई थी. अनुपमा, रजनी का सामना करती है और उससे सवाल करती है. डर के मारे रजनी मदद के लिए चिल्लाने लगती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >