Anupama Twist: मुंबई में भी अनुपमा को चैन से नहीं जीने देगा गौतम, माही और राही की तकरार से बढ़ा ट्विस्ट

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. मुंबई में अनुपमा की चॉल पर गौतम की नजर है, वहीं शाह और कोठारी हाउस में तनाव होने वाला है. माही और राही की बहस भी नई टेंशन खड़ी करने वाली है. पढे़ं पूरी खबर…

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहानी इस वक्त कई मोड़ों पर एक साथ आगे बढ़ रही है, अनुपमा मुंबई में ईशान और परी के साथ नई जिंदगी बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राजा तलाक के बाद टूटकर कोठारी हाउस में बवाल खड़ा करने वाला है. उधर अंश भी शाह हाउस की जिम्मेदारी संभालने और प्रार्थना का भरोसा दोबारा जीतने के लिए मेहनत करने वाला है. इसी बीच कहानी में नया ट्विस्ट आएगा जब गौतम मुंबई पहुंचेगा. 

मुंबई में अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाएगा गौतम

सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि जिस चॉल में अनुपमा रहती है, उसी चॉल को तुड़वाने की प्लानिंग गौतम कर रहा है. एक तरफ अनुपमा अपने चॉल वालों के साथ वूमेन्स क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रही होगी, वहीं दूसरी तरफ गौतम बिल्डर से बात करते हुए कहता है, “मैं और पराग कोठारी अगले हफ्ते मुंबई आएंगे और कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे. उस चॉल का नाम क्या था? पूर्वी छाया चॉल? हां वही.”

माही और राही के बीच तकरार

प्रोमो के अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें माही और राही की बहस दिखती है. वीडियो में माही, राही को आदेश देते हुए कहती है, “सबके लिए चाय बनाइए और गौतम जी के लिए हल्दी वाला दूध.” यह सुनकर राही नाराज हो जाती है और जवाब देती है, “चाय बनाने के लिए नौकर हैं, और गौतम जी का काम तुम खुद कर लो.” माही फिर तंज मारते हुए कहती है, “तो आप क्या करेंगी?” इसपर राही तुरंत जवाब देते हुए कहती हैं, “मैं पढ़ाई करूंगी.” इस पर माही फिर चुभता हुआ कमेंट करती है, “काम से बचने का अच्छा बहाना है. डिग्री पेड़ पर नहीं उगती… टैलेंट से मिलती है, जो आपके अंदर है ही नहीं.”  दोनों की तीखी बहस देखकर ख्याति बीच में आती है और दोनों को चुप कराती है.

ALSO READ: “ये लोग बाबाओं के पास पाप धुलने जाते हैं”, बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में शामिल होने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >