Anupama Twist: मर कर जिंदा हो जाएगी अनुपमा, रजनी चॉल वालों के सामने कबूलेगी सारा सच

Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में रजनी की साजिश का पर्दाफाश होता है. अनुपमा जिंदा सामने आती है और राजनी का कबूलनामा सबके सामने चलता है. चॉल वाले रजनी पर गुस्सा करते हैं और उसका अपमान करते हैं.

Anupama Twist: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता, रजनी से पूजा करने को कहती है और बताती है कि आग लगने के वक्त अनुपमा उसका नाम ले रही थी. साथ ही वह यह भी कहती है कि आग में मरने वालों की आत्मा भटकती रहती है. यह सुनकर रजनी घबरा जाती है. तभी बिल्डर उसे डिमोलिशन शुरू करने को कहता है. अचानक एक सफेद चादर रजनी के चेहरे पर गिरती है और वह बुरी तरह डर जाती है. डर के मारे वह पूजा कराने का फैसला करती है.

अनुपमा की एंट्री

पूजा के दौरान अचानक अनुपमा सामने आ जाती है. रजनी उसे भ्रम समझकर माफी मांगती है और कहती है कि वह मर चुकी है. तब अनुपमा कहती है आत्मा नहीं मरती, इंसानियत मर जाती है. तभी सरिता सबको बताती है कि अनुपमा जिंदा है. यह सुनकर रजनी हैरान हो जाती है. अनु उसे बताती है कि वरुण ने वही कहा जो उसने उसे कहने को कहा था. वह रजनी को याद दिलाती है कि पिछली रात उसने सब कुछ कबूल कर लिया था. इसके बाद प्रेरणा और वरुण भी रजनी के खिलाफ खड़े हो जाते हैं. अनुपमा सबके सामने रजनी की रिकॉर्डिंग चला देती है, जिसमें उसका सच साफ सुनाई देता है.

चॉल वाले होंगे रजनी पर नाराज

चॉल के लोग रजनी पर चप्पल बरसाते हैं. बाद में वे अनुपमा से माफी मांगते हैं. अनुपमा उन्हें समझाती है कि कभी भी बिना पढ़े कागजों पर साइन न करें और जरूरत हो तो वकील की सलाह लें. सब अनुपमा से पूछते हैं कि रजनी को क्या सजा मिले. प्रीत कहती है इसका फैसला अनु करेगी. सरिता, अनु को वापस चॉल में लौटने के लिए कहती है. अनु ये सुनकर सोच में पड़ जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनु से माफी मांगती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >