Anupama: अनुज की बेटी बा को मारेगी थप्पड़, राही को होगा अपनी गलती का अहसास, अनु के ना होने पर लीला लेगी बड़ी फैसला

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश का जन्मदिन पूरा परिवार मनाता है. इस दौरान माही और प्रेम साथ में डांस करते हैं. राही उसी समय प्रेम से टकरा जाती है.

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनु से बिजनेस में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहती है. अनु उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन राही नहीं सुनती. राही, अनु को जाने के लिए कहती है ताकि उसकी ट्रेन मिस ना हो जाए. राही उसे जल्दी जाने के लिए कहती है. अंश शाह हाउस में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता है. दूसरी तरफ माही को पता चलता है कि प्रेम ने डोनट्स बनाए है. राही, प्रेम को जल्दी काम खत्म करने का ऑर्डर देती है. माही को ये पसंद नहीं आता.

राही करेगी अपनी मनमानी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अपने स्टाफ से जल्दी-जल्दी काम करने के लिए कहती है. जिग्ना, राही से छु्ट्टी मांगती है क्योंकि उसके पति की तबीयत खराब होती है. तोशू कहता है कि जिग्ना बहाने बना रही. राही उसे छुट्टी नहीं देती. दूसरी तरफ अंश के बर्थडे पार्टी में माही और प्रेम साथ में डांस करते हैं. राही, प्रेम से टकरा जाती है और माही को गुस्सा आ जाता है.

शाह हाउस छोड़कर चली जाएगी बा

राही, प्रेम पर नाराज होती है और तभी माही उन दोनों के बीच में आ जाती है. माही और राही में लड़ाई होने लगती है और बा दोनों को अलग करने की कोशिश करती है. इस दौरान राही से गलती से बा को थप्पड़ लग जाता है. लीला घर छोड़कर जाने का फैसला करती है. बा कहती है अनुपमा को उसमें और राही में से किसी एक को चुनना होगा. राही बा से माफी मांगती है और उसे सारा सिचुएशन समझाती है. लीला घर छोड़कर चली जाती है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >