Anupama: जल्द ही अनुज की जगह ले लेगा राघव, होने लगा उसे अनुपमा से प्यार, माही और आर्यन की होगी शादी

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही और आर्यन की शादी को कोठारी परिवार नहीं मानता. हालांकि अनु के मनाने के बाद सारे परिवार वाले उनकी शादी को स्वीकार करते हैं. दूसरी तरफ राघव को अनु से प्यार होने लगा है.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा में राघव की एंट्री कुछ समय पहले ही हुई है. अनुज के जाने के बाद अनु की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए है. वह अकेले ही सबकुछ मैनेज कर रही है. उसने राही की शादी प्रेम से की. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि आर्यन और माही शादी कर लेते हैं. बिना घरवालों के परमिशन के दोनों छिपकर शादी करते हैं. कोठारी परिवार को जब इस बारे में पता चलता है तो वह इसके लिए अनु को ब्लेम करते हैं.

आर्यन और माही को घर से निकाल देगा पराग

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी के बाद बा माही को खुद से सारी दिक्कतें हैंडल करने के लिए कहती है. पाखी, किंजल और सारे लोग माही को कोठारी परिवार जाने के लिए कहते हैं. माही, अनु से उसके साथ चलने के लिए जिद्द करती है. अनु उसके बार-बार कहने की वजह से मान जाती है. कोठारी परिवार में अनु को सारे परिवार से काफी बुरा-भला सुनने मिलता है. मोटी बा कहती है उसने उसे पहले क्यों नहीं बताया. पराग, माही और आर्यन को घर छोड़कर जाने के लिए कहता है. पराग, आर्यन को माही और फैमिली में से किसी एक को चुनने के लिए कहता है. आर्यन, माही को चुनता है. हालांकि अनु की लाख कोशिशों के बाद पराग और उसके परिवार दोनों को अपना लेते हैं.

राघव को होने लगा है अनु से प्यार

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी और शाह माही और आर्यन की शादी की तैयारी के लिए एक साथ आते हैं. मोटी बा शादी के लिए मान जाती है और प्रेम, राही और दूसरे लोग शादी की तैयारी में जुट जाते हैं. प्रेम-राही और आर्यन- माही का डांस सीक्वेंस भी दिखाया जाएगा. दूसरी तरफ अनु के लिए राघव के मन में भावनाएं आने लगेगी. राघव खुद को यकीन दिलाएगा कि वह अनु का सिर्फ दोस्त है. हालांकि फिर वह खुद से सवाल करेगा कि क्या अनु उसकी सिर्फ दोस्त है. मोटी बा राही को भड़काएगी कि राघव उसके पिता अनुज की जगह ले लेगा.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >