Anupama Twist: प्रेरणा और अनुपमा का क्या रिश्ता है? राही के लिए पागल होगा ये शख्स, पहुंच जाएगा मुंबई

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी हाउस में मोटी बा राजा को परी से मिलने पर डांटती है. राजा उसे करारा जवाब देता है. मोटी बा को लगता है कि अनु ने राजा को भड़काया है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम मुंबई आते हैं और अनु से मिलते हैं. रजनी दोनों से मिलती है. रजनी, अनु को पेपर्स पर साइन करने के लिए कहती है, तभी राही उसे वहां से ले जाती है. रजनी इस बात से चिढ़ जाती है और कहती है कि वह किसी भी हाल में पेपर्स पर अनु के साइन लेकर रहेगी. दूसरी तरफ पाखी अपनी बेटी इशानी से पूछती है कि इतनी जल्दी उसने कार कैसे खरीद ली. इशानी को याद आता है कि उसने भारती के गहने चुरा के बेच दिए. ये बात वह पाखी को नहीं बताती. पाखी को शक होता है कि इशानी ने कुछ गलत किया है. इशानी अपनी मां को बिना बताए वहां से चली जाती है.

दिवाकर को भड़काएगा गौतम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि दिवाकर को गौतम फोन करके बताता है कि राही ने अपना पता उसको दिया है. दिवाकर सोचता है कि वह अब राही के पास जा सकता है. गौतम सोचता है कि वह अब राही की जिंदगी बर्बाद कर देगा. अंश और किंजल को एक बड़ा ऑर्डर मिलता है और दोनों काफी खुश हो जाते हैं. तोशू इस मौके का फायदा उठाने का सोचता है. किंजल उसे इससे दूर रहने के लिए कहता है. कोठारी हाउस में मोटी बा राजा को परी से मिलने पर डांटती है. राजा उसे करारा जवाब देता है. मोटी बा को लगता है कि अनु ने राजा को भड़काया है.

प्रेरणा को देखकर गुस्सा होगी राही

दिवाकार देर रात में राही को मैसेज करता है और प्रेम देख लेता है. प्रेम को शक होता है कि वह इस वक्त राही को मैसेज क्यों कर रहा. वह मुंबई पहुंच जाएगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा. चारों तरफ खुशी का माहौल होगा. इस खुशी के मौके पर ऐसे शख्स की एंट्री होगी, जिसके आने का अंदाजा किसे को नहीं होगा. एक तेज टेम्पो प्रेरणा की ओर आता है और उसे अनु बचा लेती है. प्रेरणा उसे गले लगा लेती है और सबको समझ नहीं आता कि उन दोनों के बीच रिश्ता क्या है. राही दोनों को देखकर गुस्सा हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेरणा बिछाएगी जाल, अनुपमा-प्रेम फंसेंगे नए चक्रव्यूह में, पराग की नाजायज बेटी की एंट्री से बदलेगा ट्रैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >