Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु पूरे परिवार को गुजराती नया साल मनाने के लिए मनाती है. वह अंश, परी, माही, ईशानी को पुरानी बातें भूलने के लिए कहती है. दूसरी तरफ राही, अंश को एक आने वाले बड़े खतरे से बचाएगी.

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार गुजराती नये साल की लिए घर को सजाता है. अनु सजावट देखकर तारीफ करती है. अनुपमा सारे बच्चों से कहती है पिछली रात जो भी हुआ उन्हें भूल जाना चाहिए. नये साल पर उन्हें सारी बातें भूलकर एक नयी शुरूआत करने के लिए अनु कहती है. हालांकि अंश, परी, माही को पश्चाताप होता है. अनु उन्हें गुजराती नया साल सेलिब्रेट करने के लिए मोटिवेट करती है. सारा परिवार खुश होता है और कई सारे गेम्स खेलते है.

शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में प्रेम की वापसी होती है. प्रेम के अचानक आने से सब कोई चौंक जाता है. प्रेम कहता है उसे कुछ जरूरी बात कहनी है. बा, तोशू, किंजल सभी को ये लगता है कि घर से बाहर निकाले जाने के बाद अब प्रेम को क्या कहना है. बता दें कि प्रेम को अनु से घर से निकाल दिया था. अनु ने उसपर उसका भरोसा तोड़ने का इल्जाम लगाया था. प्रेम, माही, अंश, परी को पार्टी में ले जाता है और गलती से वह लोग शराब पी लेते हैं. इसी बात पर अनु काफी गुस्सा हो जाती है.

अंश की जान बचाएगी राही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार भाई दूज मनाएगा. बा बच्चों को जल्दी से पूजा शुरू करने के लिए कहती है. अंश, कुणाल के पास जाता है और ताकि वह अपनी बहन ईशानी से उसका पीछा छोड़ा सकें. राही, अंश को फोन करती है और लगता है कि कुछ गड़बड़ है. राही तुरंत अंश के पास जाती है और कुणाल से बचाने में सफल हो जाती है. वह अंश को घर वापस लेकर आती है. क्या अंश की जान बचाने के बदले शाह परिवार राही को दिल से अपना पाएंगे.

Also Read- Anupama: अनुपमा के कमरे में अनुज की तसवीर देख चौंक जाएगा प्रेम, क्या दोनों का आपस में है कोई कनेक्शन?

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >