Anupama: प्रेम और राही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगी अनुपमा, फूट-फूट कर रोएगी आध्या

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, अंश, ईशानी, राही और माही के साथ पार्टी में जाएगी. पार्टी में जाने के लिए वह अनु से झूठ बोलेगा. हालांकि पार्टी में सारे लोग बहुत शराब पी लेते हैं और प्रेम उन्हें घर लेकर आता है.

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि राही शाह हाउस के साथ तालमेल बिठाने में लगी है. आए दिन बा उसे किसी ना किसी बात को लेकर सुनाती रहती है. वहीं, ईशानी को एक दिवाली पार्टी के बारे में पता चलता है. इस पार्टी में वह अंश, माही और परी को शामिल होने के लिए कहती है. हालांकि उन्हें डर है कि घर वह क्या बोलकर पार्टी में जाएंगे. प्रेम कहता है वह लोग किसी सत्संग में जाने की बात कह सकते हैं.

अनुपमा ने प्रेम को क्या दी सलाह

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, अनु से कहता है कि वह उसे निराश नहीं करेगा. अनु उसे सलाह देती है कि वह सबका और खुद का ख्याल रखें. सब कोई तैयार होकर जीप में बैठते है. प्रेम की नजर राही पर होती है, जबकि माही खुद को प्रेम को देखने से मना नहीं कर पाती.

प्रेम ने तोड़ा अनुपमा का भरोसा

पार्टी में माही, ईसानी, अंश और परी खूब सारी तसवीरें क्लिक करते हैं और खूब धमाल मचाते हैं. सारे डांस करते है और जमकर एंजॉय करते हैं. वहीं, राही सबसे दूर अपने पिता अनुज के साथ बिताए पलों को याद करती है. उसे याद आता है कैसे वह एक परिवार की तरह पार्टी में जाते थे.

प्रेम को किस बात का लगेगा बुरा

पार्टी में सब जब लौटते हैं, तो नशे की हालत में होते हैं. प्रेम सबको लेकर आता है. नशे में धुत उन्हें देखकर अनुपमा और सारे घर वाले हैरान हो जाते हैं. प्रेम का दिल भारी हो जाता है. उसे लगता है कि उसने अनु का भरोसा तोड़ दिया. प्रेम को बहुत बुरा लगता है और उसे बोझ जैसा महसूस होता है. अनुपमा, प्रेम और राही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगी. आध्या बहुत रोने लगेगी. अनु कहेगी उसकी इस हरकत को वह काफी माफ नहीं करेगी.

Also Read- Anupama: अनुपमा के कमरे में अनुज की तसवीर देख चौंक जाएगा प्रेम, क्या दोनों का आपस में है कोई कनेक्शन?

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >