Anupama: अनु के सामने फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, गलती के लिए मांगेगा माफी, क्या अनु का दिल पिघलेगा?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को दुख होता है कि उसने अनु का भरोसा तोड़ दिया. प्रेम, अनु से माफी मांगने का फैसला करता है. अब क्या अनु उसे माफ कर पाएगी.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर आया. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही के घर वापस लौटने पर अनु काफी खुश है. हालांकि राही शाह परिवार के साथ अडजस्ट नहीं कर पा रही. इस बीच राही, प्रेम के बार-बार कहने पर माही, अंश, ईशानी, परी के साथ दिवाली पार्टी में जाती है. वहीं पर वह गलती से अपने भाई-बहन को शराब वाला जूस पिला देती है. जिसके बाद सब नशे में धुत हो जाते हैं. प्रेम और राही उन्हें लेकर शाह परिवार आते हैं.

प्रेम को हुआ अपनी गलती का अहसास

अनुपमा के दिखाया जाएगा कि शाह हाउस छोड़ने के बाद प्रेम का दिल टूट जाता है. वह अपनी जीप को चलाते हुए इधर-उधर भटकते रहता है. उसे दुख होता है कि उसने अनुपमा का विश्वास तोड़ दिया. उसे समझ नहीं आता कि वह कहां जाए. उसे अनुपमा के साथ बिताए हुए पल याद आते हैं. उसे लगता है कि जिसने उसे लाइफ में इतना गाइड किया, उसने उसका ही दिल दुखाया. आधी रात तक वह गाड़ी चलाता रहता है और फिर वह कृष्णकुंज लौट आता है. वह अपनी गाड़ी में बैठकर रात बिताने का फैसला करता है.

प्रेम को अनुपमा ने माफ किया

अगली सुबह प्रेम की नींद आरती की आवाज से खुलती है. वह पूरी हिम्मत जुटाकर अनुपमा को अप्रोच करता है, ताकि वह उससे माफी मांग सकता है. प्रेम को अपनी गलती का अहसास होता है और वह अनुपमा को देखते ही उससे माफी मांगने लगता है. अनुपमा को लगता है कि उसे अपनी गलती का अहससा है और वह उसे माफ कर देती है. प्रेम खुश हो जाता है कि अनु ने उस फाइनली माफ कर दिया. दोनों के बीच एक बार फिर से सबकुछ ठीक हो जाता है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस में होगी इस शख्स की फिर से वापसी, अपने भाई अंश को खतरे में देख राही करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >