Anupama Twist: सागर और मीनू भागकर करेंगे शादी, अब ये शख्स बनेगा अनु का दुश्मन, करेगा उसकी जिंदगी तबाह

अनुपमा में दिखाया जाएगा मीनू और सागर भागकर शादी कर लेते है. जब वो घर आते हैं तो उन्हें देखकर सारे लोग चौंक जाते है. डॉली का गुस्सा तो सातवें आसमान पर होता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा होगा, जिसे देखकर दर्शक काफी एंजॉय करने वाले है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि मीनू और सागर मंदिर में जाकर शादी कर लेते है. शादी के बाद दोनों आशा भवन लौटते है और वहां खूब सारा ड्रामा होता है. डॉली, मीनू के सिंदूर को पोंछने की कोशिश करती है. डॉली अपना गुस्सा जाहिर करती है और कहती है वो इस शादी को नहीं मानती. डॉली शादी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि डॉली, मीनू के सिंदूर को पोंछने जाती है और अनु उसका हाथ पकड़ लेती है. वो डॉली से इसे ना पोंछने के लिए कहती है. अनु को ऐसा करते देख डॉली हैरान हो जाती है.

मीनू ने सागर से मंदिर में जाकर क्यों की शादी

मीनू सबको बताती है कि परिवार द्वारा सागर को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद उसने ये कदम उठाया. इस वजह से दोनों को छिपकर शादी करना पड़ा. अनु मीनू की पसंद का समर्थन करती है. अनु दोनों के गृह प्रेवश करवाने का सोचती है. अनु आरती की थाली लाती है और इसके कदम से डॉली, तोशू और पाखी चौंक जाते हैं. अनु पूजा के लिए जरूरी सामान इकट्ठा करने के लिए रसोई की ओर जाती है, तभी डॉली उससे कई सवाल करती है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, मीनू और सागर की शादी के लिए खूबसूरत शादी का मंडप बनाता है. अनु और अनुज उसे शादी की रस्में करने कहता है. इसे लेकर डॉली काफी गुस्सा होती है. वो अनु की जिंदगी बर्बाद करने की कसम खाती है.

Also Read- Anupama: लीप के बाद अनुपमा नहीं, काजल की कहानी दिखाएंगे मेकर्स, आगे की स्टोरी हुई रिवील

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >