Anupama Twist: माही की लवस्टोरी रह गई अधूरी, प्रेम ने सबके सामने राही संग अपने प्यार का किया इजहार

Anupama Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि माही को आखिरकार पता चल जाता है कि प्रेम उससे नहीं बल्कि राही से प्यार करता है.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली, शिवम खजुरिया स्टारर शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की लेटेस्ट कहानी में प्रेम की लवस्टोरी दिखाई जा रही है. जहां प्रेम राही को बताता है कि वह उससे प्यार करता है. हालांकि राही मना कर देती है. इधर माही भी मन ही मन प्रेम के लिए फील करती है और वह अनु से अपने दिल की बात कहती है. राही यह सब सुन लेती है और पीछे हटने का फैसला करती है.

प्रेम के बारे में माही को पता चली बड़ी सच्चाई

राही, माही की खुशी के लिए अपने प्यार का बलिदान देती है. हालांकि प्रेम को एहसास होता है कि राही भी उससे प्यार करती है, बस बता नहीं पा रही. इधर अनु को प्रेम पर शक होता है, क्योंकि वह प्रार्थना के साथ कुछ बात करता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जब माही को पता चलेगा कि प्रेम उससे नहीं बल्कि राही से प्यार करता है. यह सब तक होगा, जब परिवार के सभी लोग गरबा का आनंद ले रहे होंगे. जश्न के बीच, प्रेम स्वीकार करेगा कि उसका प्यार कोई और नहीं बल्कि राही है. माही का दिल बुरी तरह टूट जाता है. क्या शाह परिवार राही और प्रेम के लिए प्यार को स्वीकार करेगा, या फिर अनुपमा को एक बार फिर अग्नि परीक्षा देना होगा.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ खास

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि पाखी और लीला एक गेम खेलते हैं, जिसमें पाखी जीत जाती हैं. अंश पाखी को इनाम मांगने के लिए प्रोत्साहित करता है. हालांकि, लीला ने अपने आशीर्वाद के अलावा कुछ भी देने से इनकार कर दिया. हालांकि पाखी ने हिम्मत करके अपनी दादी से सोना और प्रोपर्टी मांगती है. तीसरे राउंड में डॉली और अंश ने जीत का दावा किया. उत्साह से भरकर, डॉली ने अंश से उसे खरीदारी के लिए ले जाने के लिए कहा, ताकि वह मीनू के लिए कुछ खास चुन सके. बाद में, इशानी और परी ने अपना राउंड जीत लिया और इशानी ने खेल-खेल में परी को एक बैकलेस ड्रेस डिजाइन करने की चुनौती दी.

यह भी पढ़ें- Anupama: नई राही ने अलीशा परवीन को अचानक शो से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसने अच्छा…

यह भी पढ़ें- Anupama: राही को सता रही इस शख्स की याद, प्रेम के अतीत का सच आने लगा अनुपमा के सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >