Anupama Twist: ईशानी की गलती अनुपमा पर पड़ी भारी, इस शख्स ने किया किडनैप, क्या राघव-राही बचाएंगे जान

Anupama Twist: राजन शाही के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि अनु को पता चल जाएगा कि ईशानी को ड्रग्स की लत लग गई है. वह उसे इस दलदल से निकालने की कोशिश करती है. हालांकि इसी बीच ड्रग पेडलर्स से अनु की दुश्मनी हो जाती है. जिसके बाद वह उसका अपहरण कर लेते हैं.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो ने हाल ही में लीप लिया. जिसके बाद नए कलाकारों की एंट्री हुई. जिसमें शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, रणदीप राय, राहिल आजम, मनीष गोयल और अलका कौशल का नाम शामिल है. अनु की जिंदगी अब उसकी बेटी राही के इर्द-गिर्द घूमती है. हाल के एपिसोड में, दर्शकों ने देखा है कि कोठारी और शाह को पता चला कि राघव ने राही पर हमला किया था. राघव के वापस आते ही पराग, मोती बा डर गए. अनु चौंक जाती है और अपनी बेटी पर हमला करने के लिए राघव को घर से बाहर निकाल देती है.

राही अनुपमा को सुनाती है खरी-खोटी

राघव ने खुलासा किया कि मोती बा और पराग से बदला लेने के लिए उसने हिंसक रूप अपनाया था, क्योंकि उसे उसकी पत्नी पंखुड़ी की हत्या के मामले में फंसा दिया गया. दूसरी ओर, राही अनु को राघव जैसे अपराधी पर भरोसा करने और हमेशा अपने परिवार के खिलाफ जाने के लिए फटकार लगाती है. वह कहती है कि उसे शाह और कोठारी परिवार से दूर रहना चाहिए. हमने यह भी देखा कि अनु को पंखुड़ी के जीवित होने का सबूत मिल जाता है. उसने मोती बा और पराग से इस बारे में पूछा.

किडनैप हो जाती है अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु एक और मुद्दे से भी निपट रही है, जहां ईशानी को ड्रग्स की लत लग जाती है. ईशानी पर उसकी मां पाखी ने दबाव डाला है और इसलिए, उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था. अनु उसकी मदद कर रही है और उसे ड्रग पेडलर्स से बचा रही है. अब, राजन शाही की अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि ड्रग पेडलर्स अनु से बदला लेंगे. वे अनु का अपहरण कर लेंगे और वह लापता हो जाएगी. उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी. क्या राघव उसे इस बड़ी परेशानी से बचाएगा या फिर राही अपनी मां को खोजने का प्रयास करेगी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 की रिलीज से पहले कहानी से उठा पर्दा, डायरेक्टर बोले- अजय देवगन का सीन कॉमेडी को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >