Anupama: वनराज के बाद शो को मिला नया विलेन, लौटा सालों बाद, आध्या करेगी अनुपमा-अनुज से रिक्वेस्ट

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या को पाखी, अनु के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी. हालांकि आध्या उसे करारा जवाब देगी. पाखी उसे बस देखते ही रह जाएगी.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में आपको नया ड्रामा देखने मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि भगवान गणेश के स्वागत में अनुपमा लगी होती है. अनुज सभी को मेहनत करते देख सबकी तारीफ करता है. अनु कहती है गणपति बप्पा सबको आशीर्वाद दें. ईशानी, माही इस बात से परेशान है कि तोशू ने उन्हें आशा भवन में देख लिया तो, वो बहुत गुस्सा करेगा. किंजल उन्हें समझाती है कि डरने की कोई बात नहीं है. वो सबकुछ संभाल लेगी.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि आध्या, पाखी से सजावट में उसकी मदद करने के लिए कहती है. पाखी उसे वॉर्न करती है अनु उसकी जिंदगी बर्बाद कर दें उससे पहले ही उसे आशा भवन छोड़कर चला जाना चाहिए. आध्या अपनी मां का स्टैंड लेती है और पाखी पर नाराज होती है. पाखी उसे अपने पुराने व्यवहार के बारे में याद दिलाती है. हालांकि आध्या कहती है उसे इसके लिए पछतावा है.

क्या अब ये शख्स बनेगा विलेन

मीनू जान जाएगी कि पाखी सागर और उसके रिश्ते के बारे में जान गई है. शाह हाउस में डॉली की एंट्री होती है. डॉली, अनु को उसकी बेटी से दूर रहने की वॉर्निंग देती है. डॉली उसपर आरोप लगाती है कि मीनू की जिंदगी बर्बाद करके वो शाह परिवार से बदला लेना चाहती है. अनु उलझन में पड़ जाती है वो क्या कह रही है.

आध्या ने अपने माता-पिता के सामने कौन सी शर्त रखी

आध्या, अनुज और अनुपमा से दोबारा शादी करने के लिए कहती है. वो दोनों को अलग करने पर दुख जताती है. आध्या कहती है वो दोनों को साथ में देखना चाहते हैं. आध्या दोनों को राधा-कृष्ण की लॉकेट चेन देती है और उन्हें पहनाने को कहती है. अनुज, अनु का साथ देने कहता है, लेकिन अनु के दिमाग में कुछ चल रहा है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >