Anupama Twist: पाखी जैसी बनती जा रही मीनू, सागर का तोड़ देगी दिल, सागर से कहेगी दिल दुखाने वाली बात

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मीनू की शादी डॉली तय कर देगी. डॉली उसे जबरदस्ती तैयार करेगी और उसे लेकर जाएगी. इस बात को लेकर आशा भवन में खूब सारा ड्रामा होगा.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा इन दिनों लीप को लेकर चर्चा है. एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो में 15 साल का लीप आएगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसपर चुप्पी साधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि गहनों को रखते हुए अनु को तोशू देख लेता है. वो उसे चुराने का प्लान करता है. अनुपमा के जाने के बाद तोशू उन गहनों को चुरा लेता है. हालांकि सागर और मीनू, तोशू को गहने चुराकर भागते देख लेते हैं. तोशू ऐसे में सारा दोष सागर पर डाल देता है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज पूरे परिवार को बताता है कि 100 लोगों के लिए नाश्ता और लंच के लिए उन्हें पूरे एक साल का अनुबंध मिल गया है. अनुज, अनु को बताता है कि ये अनुबंध मेहता जी के बेटे ने उन्हें दिया है. ये गुडन्यूज सुनकर पूरा परिवार काफी खुश होता है. हालांकि तोशू और पाखी इसपर कुछ रिएक्ट ही नहीं करते.

डॉली के किस फैसले को जानकर अनुज और अनु होंगे शॉक्ड

सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि मीनू की शादी डॉली तय कर देगी. डॉली उसे जबरदस्ती तैयार करेगी और उसे लेकर जाएगी. हालांकि मीनू उसका विरोध करेगी, लेकिन डॉली नहीं सुनेगी. अनु और अनुज शॉक्ड हो जाएंगे जब डॉली कहेगी कि उसने मीनू की शादी फिक्स कर दी है.

अपनी बेटी को लेकर क्या फैसला करेगी डॉली

डॉली, अनुपमा और पूरे परिवार को बताती है कि उसने उसकी शादी एक अमीर डॉक्टर से फिक्स कर दी है. सागर सबकुछ देखता है, लेकिन वो कुछ कह नहीं पाता. दूसरी तरफ मीनू काफी परेशान हो जाती है. अनु, मीनू से पूछती है कि जब उसे सागर से प्यार है तो वो सगाई के लिए क्यों मानी. मीनू कहती है सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होता. वो सागर से माफी मांगती है और कहती है उनके रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं है.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >