Anupama: अनु की जिंदगी में होने वाली है नयी एंट्री, शाह हाउस आते ही इस शख्स ने मचाया बवाल

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, सागर और मीनू को साथ में देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. वो दोनों के इस मुलाकात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

Anupama: अनुपमा में अनुज और अनु मिलकर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करेंगे. काफी समय बाद दोनों अपने पुराने लुक में दिखेंगे. फैंस के लिए ये एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. वहीं, अनुपमा के आने वाले एपिसोड में मीनू और सागर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी. दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते है और एक रोमांटिक पल शेयर करते है. मीनू, सागर के कंधे पर अपना सिर टिकाती है और पाखी छुपकर उन्हें देखती है. पाखी दोनों की तसवीरें ले लेती है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी के दिमाग में कुछ पक रहा है. पाखी, सागर और मीनू की तसवीरों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए उठाती दिखेगी. पाखी सोचती है कि ये तसवीरें दोनों के रिश्ते को बर्बाद कर देगी. वो मन ही मन खुश होती है.

पाखी, सागर और मीनू की तसवीरें किसे भेजेगी

पाखी का सिर्फ एक मकसद है कि वो सागर और मीनू का रिश्ता तोड़ दे. वो दोनों की फोटोज तोशू को भेज देगी. तोशू ये फोटोज डॉली को भेज देगा.

शाह हाउस में आने वाला है नया मेहमान

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डॉली काफी समय बाद शाह हाउस पहुंचती है. डॉली, सागर और मीनू की फोटोज देखकर बहुत गुस्सा होती है. वो अनुपमा पर आरो लगाती है कि उसने ही सागर और मीनू के रिश्ते को बढ़ावा दिया होगा. डॉली, अनु पर अपनी बेटी को बिगाड़ने का आरोप लगाती है.

डॉली की बातें सुनकर कैसा होगा डॉली का रिएक्शन

डॉली की बातें सुनकर अनुपमा स्पीचलेस हो जाएगी. डॉली सबके सामने अनु की बेइज्जती करती है. अनु हैरान हो जाती है क्योंकि उसने कुछ किया ही नहीं है. आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >