Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को शादी के लिए अनुज पूछता है. आध्या को डर है कि उसकी मां इस शादी के लिए मना ना कर दें. वही, शाह हाउस में तोशू की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा एक रोमांचक मोड़ पर आ गया है और इसकी कहानी दिलचस्प हो गई है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह हाउस से वनराज गायब है. उसका कुछ अता-पता नहीं है. तोशू ने उसे मरा हुआ मान लिया है और उसकी जगह लेने के लिए बेताब है. हालांकि बा ने कह दिया है कि उसका बेटा वापस आएगा और उसे कुछ नहीं हुआ है. वहीं, अनुज और अनु खुश हैं कि उनकी जिंदगी में आध्या फिर से आ गई है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को शादी के लिए अनुज प्रप्रोज करता है. हालांकि अनुज इस रिश्ते के लिए हां नहीं करती. अनु कुछ सोच में पड़ जाती है. वो सोचती है कि अनुज से शादी करना क्या ठीक रहेगा. वो मानती है कि उसे अनुज से प्यार है, लेकिन कुछ है जो उसे रोक रहा है.

आध्या को होगी किस बात की टेंशन

आध्या को इस बात की फ्रिक है कि अगर अनुपमा ने अनुज से शादी करने के लिए मना कर दिया तो वो क्या करेगी. उसके पिता का दिल टूट जाएगा. क्या अनुज इस हार्ट ब्रेक को सह पाएगा.

क्या अनुज मान लेगा अनु की बात

अनुपमा के फैसले का अनुज सम्मान करेगा. अनुज उससे कहेगा कि वो उसके फैसले को स्वीकार करता है. वो कहेगा कि वो उसका इंतजार करेगा, जब तक वो उसके पास ना आ जाए.

किस बात पर भड़की डॉली

डॉली इस बात से नाराज है कि शाह हाउस में उसे किसी ने नहीं बताया कि वनराज ने शाह हाउस बेचने का फैसला कर लिया है. डॉली इसमें अपना हिस्सा मांगती है. वो खुद को घर का मुखिया बताती है. तोशू का दिमाग खराब हो जाता है. उसकी चाल उसे ही उल्टी पड़ जाती है. उसे लगा था कि डॉली, मीनू पर ध्यान देगी, लेकिन वो अब अपना हिस्सा मांगने लगी है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >