Anupama Twist: दिग्विजय ने दी प्रेम को चेतावनी, राही की बीमारी जानकर अनुपमा रह गई हैरान

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के एपिसोड में लीलाबेन और हसमुख की सालगिरह का जश्न दिखाया जाएगा. प्रेम और राही की एंट्री से माहौल बदल जाएगा. वहीं, राही अपनी परेशानी अनु को बताएगी.

Anupama Twist: सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड की शुरुआत लीलाबेन और हसमुख की सालगिरह के जश्न से होती है. अनुपमा दोनों को बधाई देती है और उनके रिश्ते की मिठास की तारीफ करती है. अनु, लीलाबेन और हसमुख के लिए माला लेकर आती है. हसमुख प्यार से वह माला लीलाबेन के बालों में लगाते हैं. अनुपमा इस मौके पर कहती है कि उम्र के साथ प्यार और भी खूबसूरत हो जाता है और जीवन के इस पड़ाव में एक साथी का साथ बेहद जरूरी होता है.

प्रेम और राही की एंट्री से बढ़ा ड्रामा

इसी बीच प्रेम और राही भी लीलाबेन और हसमुख की सालगिरह में पहुंच जाते हैं, जिससे सभी हैरान हो जाते हैं. पारितोष और पाखी उनके महंगे गिफ्ट को लेकर चर्चा करते हैं. लीलाबेन उनका स्वागत करती हैं. प्रेम लगभग गिरने ही वाला होता है, लेकिन अनुपमा और दिग्विजय उसे संभाल लेते हैं. दिग्विजय प्रेम को सावधान रहने की सलाह देता है, लेकिन प्रेम इस पर नाराज हो जाता है. दोनों के बीच हल्की बहस भी देखने को मिलती है. अनुपमा सभी से शांत रहने को कहती है ताकि लीलाबेन और हसमुख का दिन खराब न हो. बाद में सभी मिलकर केक काटते हैं और जश्न मनाते हैं.

राही से बात करेगी अनुपमा

जश्न के दौरान राही, अनुपमा से दूरी बनाकर रखती है. बाद में अनुपमा उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाती है. राही अपनी परेशानी में टूट जाती है और अनुपमा को बताती है कि उसे पीसीओएस की समस्या है और वह मां बन पाएगी या नहीं, इसको लेकर डरी हुई है. राही यह भी बताती है कि वसुंधरा ने उसे बच्चे को लेकर चेतावनी दी है. अनुपमा उसे समझाती है कि उसे उम्मीद बनाए रखनी चाहिए. वह कहती है कि वह जानती है राही जरूर मां बनेगी. दूसरी तरफ पार्टी में सब कोई डांस करते हैं. अनु, परी को सावधान रहने के लिए कहती है क्योंकि वह गर्भवती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या कभी मां बन पाएगी राही? सच जानकर प्रेम के परिवार में मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >