Anupama: दिग्विजय के गुस्से पर फूटी अनुपमा की नाराजगी, माही-गौतम के रिश्ते में आई दरार

Anupama: सीरियल में दिखाया जाएगा कि माही और गौतम के रिश्ते में तनाव बढ़ता है. दूसरी तरफ अनुपमा को नौकरी से निकाल दिया जाता है, जिससे उसकी जिंदगी में मुश्किल खड़ी हो जाती है.

Anupama: शो ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अंश को प्रांशी की याद आती है. वह उससे जुड़ी बातें जानना चाहता है. राही, अनुपमा को कॉल करने का फैसला करती है, लेकिन सभी से कहती है कि वे कोई ऐसी बात न करें जिससे वह परेशान हो जाएं. वीडियो कॉल पर अनुपमा बच्चों को देखकर खुश होती है, लेकिन अपनी परेशानियों को उनसे छिपा लेती है. दूसरी तरफ माही और गौतम के रिश्ते में दरार साफ दिखाई देती है. माही, गौतम से सवाल करती है कि अगर वह उसे नजरअंदाज ही करना चाहता है, तो उससे शादी क्यों की. इस पर गौतम उसे चुप रहने की धमकी देता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं.

अनुपमा के सामने आई नई मुश्किल

राही को समझ आ जाता है कि माही किसी बड़ी परेशानी में है. वहीं ऑफिस में नई भर्ती की बात होती है, जहां राही माही का नाम सुझाती है. शुरुआत में विरोध होता है, लेकिन माही खुद को साबित करने का भरोसा देती है. अनुपमा अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है. वह जया का ध्यान रखती है और उसे खुश रखने की कोशिश करती है. लेकिन दिग्विजय का गुस्सा लगातार माहौल को तनावपूर्ण बना देता है. सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब अनु काम पर पहुंचती है और उसे पता चलता है कि उसकी जगह किसी और को रख लिया गया है. उस पर झूठे आरोप भी लगाए जाते हैं और उसे काम से निकाल दिया जाता है.

दिग्विजय पर अनुपमा करेगी गुस्सा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय, बंकू के थोड़ी देर से आने पर उस पर गुस्सा निकालता है और उसे डांटने लगता है. तभी अनुपमा बीच में आकर दिग्विजय को समझाती है कि बंकू कोई मशीन नहीं, बल्कि इंसान है, जिससे कभी-कभी देर हो सकती है. वह दिग्विजय से कहती है कि अपने अंदर के दर्द की वजह से दूसरों को तकलीफ देना सही नहीं है. अनुपमा उसे सलाह देती है कि वह हर बात पर गुस्सा करने के बजाय दूसरों की भावनाओं और खुशियों को भी समझने की कोशिश करे. अनु की ये बातें सुनकर दिग्विजय और बंकू दोनों ही हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: जया के लिए ढाल बनी अनुपमा, सलोनी ने मांगी माफी, नये विलेन की एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >