Anupama Twist: क्या इस शख्स की वजह से अनुज की जाएगी जान, अपने पिता की जान बचाने आएगी आध्या

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी बेटी आध्या के बारे में सोचता है. आध्या उससे खुद को खोजने के लिए कहती है. वहीं, इंद्रा को उसका बेटा वापस अपने घर ले जाता है.

Anupama twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा में मेकर्स फुल ऑन ड्रामा दिखा रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या को खोजते-खोजते अनु, बरखा और अंकुश के घर पहुंच जाती है. उसे देख दोनों सकपका जाते हैं. दूसरी तरफ अनुज, आशा भवन छोड़कर चला जाता है और अनु उसे फिर खोजने निकलती है. मीनू, अनुज को खोजकर लाती है और उसे अपना ध्यान नहीं रखने पर डांट लगाती है. अनुज को मीनू में आध्या की झलक दिखती है. मीनू की बात अनुज मानता है.

आध्या की होगी अनुपमा में वापसी

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या लौट आएगी. आध्या जब अपने पिता को बुरी हालत में देखेगी तो उसे काफी दुख होगा. आध्या को ये सब देखा नहीं जाएगा. वहीं, अनुज कल्पना करता है कि आध्या उसे अपने आप को खोजने के लिए कह रही है. उसे वो कह रही है कि उसकी मौत नहीं हुई है. अनुज, आध्या को बिजली के खंभे के पास खड़ा देखता है और वो उसके पास जाता है. अनुज उसे छूने की कोशिश करेगा और अगर वो उसे छूता है तो उसकी जान भी जा सकती है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

क्या अनुज को बचाएगी आध्या

वहीं, अनुपमा को नहीं पता कि अनुज बाहर गया है और किसी खंभे के पास है. क्या आध्या बचाएगी अपने अनुज को. वहीं, सागर, अनुपमा को बताता है कि बाला को इंद्रा से प्यार है. अनु ये जानकर बाला को अपनी लव स्टोरी बताती है. वो बाला से पूछती है कि उसने इंद्रा से अपने दिल की बात कही या नहीं. वो इसपर ना में सिर हिलाता है. सागर उससे कहता है जब भी इंद्रा उसे मिले तो उसे अपनी दिल की बात उससे कहनी चाहिए. वहीं, इंद्रा को उसका बेटा अपने घर ले जाता है. अनु उससे अपनी मां को रिस्पेक्ट देने के लिए कहती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >