Anupama: इस शख्स को मिला अपने कर्मों का फल, धक्के मार कर अनु करेगी शाह हाउस से बाहर, राही से है कनेक्शन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही काफी दुखी होती है. प्रेम उसके साथ होता है और उसे अकेले नहीं छोड़ता. दूसरी तरफ माही, प्रेम का इंतजार करती है. माही अपने दिल की बात प्रेम को बताना चाहती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी कहती है कि माही को पूरा परिवार सपोर्ट कर रहा था और इस वजह से राही का जीतना मुश्किल था. पाखी किसी को भी राही के बारे में ना सोचने के लिए कहती है और माही की जीत का जश्न मनाने कहती है. माही, अनु से पूछती है क्या वह उसके जीतने से खुश नहीं है. इसपर अनु कहती है कि मां के रूप में वह राही के बारे में जानते हुए सिर्फ माही की जीत का जश्न नहीं मना सकती. अनु सोचती है कि प्रेम इस मुश्किल घड़ी में राही के साथ रहें.

प्रेम को हुआ इस बात का एहसास

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही को संभालने की कोशिश करता है. राही बहुत दुखी है और वह प्रेम से उसे अकेला छोड़ने के लिए कहती है. प्रेम उसे ऐसे हालत में अकेला छोड़कर नहीं जाता. राही उसकी दयालुता से प्रभावित होकर उसका शुक्रिया अदा करती है. जब प्रेम राही के साथ अपने समय को याद करता है, तो उसे लगता है कि उसके मन में राही के लिए भावनाएं आने लगी है. दूसरी तरफ माही, प्रेम का इंतजार करती है ताकि वह उसे अपने दिल की बात बता पाए.

पाखी को घर से निकाल देगी अनुपमा

अनुपमा को पायल की एक घंटी मिलती है और उसे पाखी पर शक होता है. अनु, पाखी के कमरे में जाती है और उसे और भी पायल की घंटियां मिलती हैं. अनु इस बारे में पाखी से पूछती है और कहती है उसने जो किया है उसकी जिम्मेदारी ले. अनु, पाखी से कहती है उसे नंगे पैर पायल की घंटियों पर डांस करना होगा. अनु उसपर बहुत ज्यादा गुस्सा होती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी पाखी को घर से निकाल देगी.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >