Anupama: अपने बेटे के कातिल को मरने से बचाएगी अनुपमा, एक कॉल बदल देगी अनु की जिंदगी, राही है खतरे में

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, भारती, प्रीत और सरिता के प्लान के बारे में प्रकाश जान जाता है. वह अपने आदमियों को भेजता है और तीनों को पकड़ लेते है. दूसरी तरफ देविका और अनुपमा, गिरिजा को खोजने की कोशिश में है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि भारती, प्रकाश के बर्ताव से डर जाती है. वह उसे पानी पीने के लिए देता है, लेकिन भारती उसे नहीं पीती. वह पानी को नीचे गिरा देती है, ताकि वह पानी ना पी पाए. प्रकाश, भारती को बताता है कि गिरिजा ने सब कुछ सच बोला था, लेकिन उसका विश्नास कोई नहीं करेगा. वह राही और भारती को चेतावनी देता है कि उसे कोई पकड़ नहीं सकता. राही अपना नाम सुनकर हैरान हो जाती है कि उसे उसके प्लान के बारे में कैसे पता चला. तभी प्रकाश के आदमी आते हैं और राही, प्रीत और सरिता को पकड़ लेते हैं.

समर का मजाक उड़ाएगा सोनू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गिरिज��� के बारे में अनु और देविका को पता चल जाता है. वह उन दोनों से मदद मांगती है. प्रकाश, राही और प्रीत ने जो सबूत जमा किए थे, उसका बर्बाद कर देता है. वह अपने आदमियों को अनुपमा को लाने के लिए कहता है. अनुपमा और देविका, गिरिजा को बचाने की कोशिश करती है. अनु, सोनू के पीछे भागती है और दोनों के बीच तीखी बहस होती है. सोनू, समर का मजाक उड़ाता है कि वह अपनी मां के जैसा ही था, हमेशा दूसरों के काम में टांग अड़ाता था.

सोनू को मरने से बचाएगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, सोनू से गिरिजा को छोड़ने के लिए कहता है. वह चट्टान से लटकी होती है और सोनू उसका हाथ छोड़ देता है. सोनू उसका हाथ छोड़ने के बाद हंसने लगता है. हालांकि देविका उसे बचाने में कामयाब हो जाती है. अनु और सोनू के बीच लड़ाई होती है. सोनू फिसल जाता है और लगभग गिरने वाला होता है. अनुपमा उसका हाथ पकड़ लेती है. अनु उससे कहती है कि उसने उसके बेटे समर को मार दिया. वह कहती है कि वह फिर कभी किसी मा. का जीवन बर्बाद नहीं कर पाएगा और अपना हाथ खींच लेती है. तभी अनु को प्रकाश का कॉल आता है. वह उसे धमकी देता है कि उसकी बेटी की जान खतरे में है.

यह भी पढ़ें Anupama Upcoming Twists: सोनू करेगा गिरिजा की जान लेने की कोशिश, राही को लेकर धमकी देगा प्रकाश, आएंगे शो में 7 बड़े धमाकेदार ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >