Anupama: इस वजह से फूट-फूट कर रोएगी अनु, दिग्विजय के अतीत का पन्ना आया सामने

Anupama: आज के एपिसोड में अनुपमा के सामने दिग्विजय का छुपा हुआ सच सामने आएगा. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में मीता नई कार खरीदने की बात करती है. हालांकि मोटी बा उसे कार खरीदने से मना कर देती है.

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, दिग्विजय से माफी मांगती है. वह बताती है कि उसे लगा था कि जया वहां पर है. दिग्विजय गुस्से में बाहर आते हैं और बंकू को बुलाकर अनु और जया को घर से निकालने के लिए कहते हैं. अनुपमा उनसे एक मौका मांगती है और सोचती है कि अब वह जया के साथ कहां जाएगी. बंकू भी दिग्विजय को उन्हें घर से बाहर निकालने से मना करता है. जिसके बाद दिग्विजय, अनुपमा को एक मौका देने के लिए राजी हो जाता है.

कौन है सावी?

अनुपमा, बंकू से पूछती है कि दिग्विजय ने इतना खूबसूरत कैफे क्यों छिपा कर रखा है. बंकू उसे बताता है कि दिग्विजय अपनी बेटी सावी से बहुत प्यार करता था. दिग्विजय को लगता है कि सावी की मौत उसकी वजह से हुई. सावी की कहानी सुनकर अनु को अपनी बेटी प्रार्थना की याद आती है और वह समझती है कि दिग्विजय का दर्द उससे कितना मिलता-जुलता है.

गोवा में अनुपमा को मिलेगा नया मौका

इशानी, हंसमुख और लीला का पॉडकास्ट रिकॉर्ड करती हैं. वह बताती हैं कि पिछला एपिसोड 1 करोड़ व्यूज़ तक पहुंच गया. यह सुनकर पारितोष थोड़ा अपसेट हो जाता है और सोचता है कि उस उम्र में भी दोनों पैसे कमा रहे हैं. इशानी दोनों का पॉडकास्ट अनुपमा को भेजने का फैसला करती हैं ताकि अनु खुश हो जाए. दूसरी तरफ अनु रसोई में दाल बनाती है और बंकू उसकी खुशबू की तारीफ करता है. इसी बीच स्नेहा, अनुपमा को 10 दिन का कैटरिंग काम देती हैं. अनुपमा यह मौका जया के लिए स्वीकार कर लेती है. कोठारी हाउस में मीता नई कार खरीदने का सोचती हैं. जब वासुंधरा को इसके बारे में पता चलता है तो वह उसे खुद के पैसों से कार खरीदने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या अनुज के बाद दिग्विजय के साथ अनुपमा की बनेगी जोड़ी? सचिन त्यागी ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >