Anupama Twist: अनुपमा इस शख्स के सामने करेगी मरने की बात, ये पुराना किरदार फिर से लौटेगा शो में

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही को प्रेम, अनुपमा से बात करने के लिए कहता है. राही, अनु के लिए गाती है और उसे दरवाजा खोलने के लिए मनाती है.

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु खुद को कमरे में बंद कर लेती है और रोती है. राही भी रोती है. अंश, माही और परी, अनु को दरवाजा खोलने के लिए कहती है. माही, राही से कहती है कि वह अभी तक वहां से क्यों नहीं गई. प्रेम, माही से कहता है कि अनु ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. माही कहती है, जब तक राही शाह हाउस में रहेगी, तब तक कोई भी अच्छे से नहीं रह सकता.

अनुपमा करेगी मरने की बात

सीरियल में दिखाया जाएगा कि जब तक अनुपमा दरवाजा नहीं खोलती, तब तक किंजल सबको इंतजार करने के लिए कहती है. माही सोचती है कि जब वह प्रेम और राही को साथ देखती है तो उसे दुख होता है. माही खुद से कहती है कि इसलिए राही को शाह हाउस से जाना होगा. दूसरी तरफ अनु को अपनी मां कांता की कल्पना करती है. वह उससे कहती है वह उसे अपने साथ ले जाए. अनु अपनी मां से कहती है ऐसा कोई नहीं है, जिससे वह अपनी दिल की बात कह सकें. अनु बहुत हेल्पलेस फील करती है. कांता अपनी बेटी को ऐसे देखकर भावुक हो जाती है.

अनुपमा को दरवाजा खोलने के लिए मनाएगी राही

अनुपमा को कांता कहती है कि क्या वह राही से नाराज है. वह अनु से कहती है वह राही को माफ कर दे या उससे दूर रहें. दूसरी तरफ राही को प्रेम, अनुपमा से बात करने के लिए कहता है. राही, अनु के लिए गाती है और उसे दरवाजा खोलने के लिए मनाती है. अनु दरवाजा खोलती है और देखती है कि राही बेहोश हो गई है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम को माही बताती है कि तोशू ने राधा को उसके पिता के पास भेज दिया है. अनु और राही ये जानकर शॉक्ड हो जाते हैं कि राधा को उसके पिता ने बेच दिया.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >