Anupama: अनुज से शादी करने से मना करेगी अनु, डॉली बनेगी विलेन, इन दोनों की लव स्टोरी होगी शुरू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि फाइनली अनु और अनुज साथ हो जाएंगे. अनुज उसे शादी के लिए प्रप्रोज करेगा. हर कोई चाहता है कि अनु इसके लिए राजी हो जाए. हालांकि ऐसा कुछ है जो अनु को हां कहने से रोक रहा है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में एक बार फिर से दर्शक अनुज और अनु को साथ देख पाएंगे. अब दोनों के बीच कोई गलतफहमी, शिकायत, दुख नहीं है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि आध्या, अनुपमा और अनुज को सगाई के लिए प्रोत्साहित करती है. अनुज अपने घुटनों पर बैठकर अनु को शादी के लिए प्रप्रोज करता है. ये सुनकर मीनू, डिंपली, टीटू, आध्या और सारे बच्चे खुश हो जाते हैं और अनु को हां कहने के लिए कहते हैं.

क्या अनुज के प्रप्रोजल को मानेगी अनुपमा

अनुज, अनु को शादी के लिए प्रप्रोज करता है और वो कोई जवाब नहीं देती. अनु उलझन महसूस करेगी क्योंकि उसे प्रप्रोजल स्वीकार करने में डर लग रहा है. अनु इसे स्वीकार करना चाहती है, लेकिन उसे डर है कि उसकी शादी फिर से टूट सकती है. अनुज इस बात को समझता है कि और उसे पूरा समय देने की बात कहता है. अनुज कहता है वह जब तक चाहे तब तक इंतजार करेगा, लेकिन जब वह तैयार हो जाए तो उसके पास आ जाए.

डॉली की कौन सी डिमांड सुनकर बाबूजी होंगे हैरान

डॉली के आने से तोशू की परेशानियां बढ़ गई है. डॉली बताती है कि परिवार का घर बिना किसी को बताए एक बिल्डर को बेच दिया गया है. डॉली इसमें अपना हिस्सा मांगती है. बाबूजी कहते हैं पहले तो उसने अपना हिस्सा लेने से मना कर दिया था. हालांकि डॉली अपना फैसला नहीं बदलती. तोशू उसे बताता है कि वनराज सारे पैसे लेकर भाग गया है.

क्या टीटू और नंदिता की लव स्टोरी होगी शुरू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या एक गेम चैलेंज देती है, जिसमें बाबूजी, बा के लिए एक कविता सुनाता है. टीटू का नाम नंदिता के साथ आता है. टीटू उसके साथ अपनी फ्रेंडशिप की तारीफ करता है. साथ ही वो इस रिश्ते को गलत समझने के लिए डिंपी का मजाक उड़ाता है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >