Anupama: समर की आत्मा के बाद इस पुराने किरदार की होगी फिर से वापसी? प्रार्थना के बच्चे में दिखेगा आर्यन का अक्स, इस शख्स को होगा अहसास

Anupama: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोनू और प्रकाश के कनेक्शन को सोचकर अनु परेशान होगी. देविका से वह सोनू के बारे में पूछेगी कि क्या वह जेल में है. देविका उससे कहेगी कि आखिरी बार जब उसे सोनू के बारे में पता चला था तो वह जेल में था.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर की मौत से जुड़ा राज अनु के सामने आ जाएगा. राही उससे पूछती है कि उसे कैसे यकीन है कि प्रकाश के साथ रहने वाला सोनू ही समर का कातिल है. अनु कहती है कि वह सोनू और उसके परिवार को कभी नहीं भूल सकती. अनु को लगता है कि प्रकाश और सोनू का कोई कनेक्शन है. देविका से वह पूछती है कि क्या सोनू जेल में है. देविका कहती है कि अनुज ने कहा था कि सोनू को उम्रकैद की सजा मिली थी.

सोनू को छिपकर रहने के लिए कहेगा प्रकाश

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को प्रकाश अपने घर नवरात्रि महाप्रसाद के लिए इनवाइट करता है. अनु ना चाहते हुए भी उसके घर जाने के लिए मान जाती है. राही अपनी मां के फैसले से खुश नहीं होती. देविका कहती है कि प्रकाश का सच जानने के लिए उन्हें उसके पास रहना होगा. प्रकाश अपने घर पर अपने लोगों को माही और राही के साथ बदतमीजी करने पर गुस्सा करता है. वह सोनू को छिपकर रहने के लिए कहता है और समय पर बाहर आने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अनु, समर से उसे रास्ता दिखाने के लिए कहती है.

आर्यन की होगी वापसी?

प्रार्थना अपनी मां ख्याति से अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात करती हैं. प्रार्थना कहती है कि उसका बेबी अभी से पेट में उसे किक करने लगा है. ख्याति बच्चे की धड़कन सुनने के लिए प्रार्थना के पेट पर अपना कान लगाती है. तभी उसे अहसास होता है कि उस बच्चे की धड़कन आर्यन की धड़कन जैसी है. वह कहती है कि इस बच्चे के जरिए आर्यन वापस आ रहा है. ख्याति बहुत भावुक हो जाती है और बताती है कि आर्यन ने उससे कहा था कि वह वापस आएगा. ख्याति को यकीन होता है कि आर्यन वापस आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >