Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

अनुपमा के आज के एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा होगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि सागर की तबीयत खराब होगी. मीनू उससे नहीं मिल पाने से काफी परेशान होगी. ये बात वो किंजल को बताएगी.

Anupama Twist: अनुपमा में छह महीने के लीप के बाद दर्शक इसमें आध्या को देखने के लिए बेताब है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु को पता चलता है कि सागर की तबीयत ठीक नहीं है. इसके बाद भी सागर काम पर जाना चाहता है. सागर कहता है उसे एक क्लाइंट को ड्राप करना है. अनु उसकी मदद करने के लिए कहती है और सागर को आराम करने के लिए कहती है. वहीं, मीनू, सागर की तबीयत को लेकर परेशान होती है किंजल से अपनी बातें शेयर करती है. किंजल, सागर से मिलने में मीनू की मदद करने का फैसला लेती है.

ऑटो चलाने में अनु की मदद करेगी अनुज

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु के ऑटो चलाने के फैसले से बाला और सागर हैरान हो जाते हैं. अनुज उसे ऑटो चलाने में परेशानी होते देख उसकी मदद के लिए आती है. दोनों को अपने पुराने दिन याद आते है. बाला और नंदिता उसे सावधानी से गाड़ी चलाने कहते है. अनु को ऑटो स्टार्ट करने में दिक्क्त होती है और अनुज आता है. अनुज उसके साथ जाने का फैसला करता है. वनराज, अनुज को ऑटो चलाते देख अनु को उसकी लाइफ बर्बाद करने के लिए दोषी ठहराता है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

आध्या की झलक दिखी अनुज को

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज जो अनु की ऑटो चलाने में मदद करता है, तभी सड़क पर एक कार को देखता है. अनुज को लगता है कि कार में आध्या है और वो उस कार का पीछा करने लगता है. उस यकीन हो जाता है कि आध्या ही है वो और उससे मिलने के लिए गाड़ी के पीछे भागने लगता है. हालांकि उसे आध्या नहीं मिल पाती. वहीं, पाखी को किंजल और मीनू पर शक होता है. किंजल उसे लेकर सागर से मिलने जाती है, लेकिन पाखी उनके पीछे जाती है. मीनू को बुरा लगता है कि सागर ने उसे बचाया और वो उसका हाल भी नहीं पूछ पा रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >