Anupama Twist: अनु और अनुज की होगी फिर से शादी, क्या उनकी खुशियों को लगेगी किसी की नजर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि इंटरव्यू में अनु अपनी सक्सेस का सारा क्रेडिट अनुज को देती है. जब उससे अनुज के दिवालिया होने को लेकर सवाल किया जाता है, तो अनु कहती है कि अनुज को सिर्फ एक मौका चाहिए.

Anupama: सीरियल अनुपमा दर्शकों का फेवरेट है. शो में अनुज और अनुपमा का ओल्ड स्कूल रोमांस काफी दर्शकों का पसंद आता है. दोनों मैरिड है, फिर उनका तलाक हो जाता है. उसके बाद कई सालों बाद दोनों फिर से मिलते हैं और फिलहाल साथ में है. अनुज, अनु से फिर से शादी करना चाहता है, लेकिन अनु इसमें हिचकिचा रही है. हालांकि दोनों का रोमांस शो में हाइलाइट की तरह दिखाया जाता है. आना वाला एपिसोड काफी प्यारा है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

शो में दिखाया जाएगा कि अनु और अनुज एक इंटरव्यू के लिए तैयार होते है. इस बीच अनुज, अनु की साड़ी पहनने में हेल्प करता है. अनु, अनुज की शर्ट के बटन को ठीक करती है. दोनों एक रोमांटिक पल शेयर करते हैं.

अनुपमा ने कैसे दिया अनुज का साथ

इंटरव्यू में अनु अपनी सक्सेस का सारा क्रेडिट अनुज को देती है. जब उससे अनुज के दिवालिया होने को लेकर सवाल किया जाता है, तो अनु कहती है कि अनुज को सिर्फ एक मौका चाहिए. उसके बाद वो खुद को साबित कर देंगे.

क्या फिर से अनु और अनुज की होगी शादी

एक बहुत ही प्यारा एपिसोड सीरियल में आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अनु भगवान से विश मांगती है कि अनुज की सारी इच्छा पूरी हो जाए. अनु उसके सामने आ जाता है और कहता है कि उसे सिर्फ अनु चाहिए. हालांकि ऐसा लगता है कि वो सपना देख रही है. इसमें अनुज एक माला और मंगलसूत्र लिए दिखता है. अनुज, अनुपमा को एक रेड साड़ी भी पहनाता है. अनु काफी खुश दिखती है. ऐसा लग रहा है अनु अब अनुज से शादी के लिए तैयार हो गई है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार और खूबसूरत होने वाला है. हालांकि अनु इस शादी के लिए कैसे मानती है, ये देखना दिलचस्प होगा.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >