Anupama Twist: गणेश चतुर्थी पर अनुज और अनु का होगा ट्रांसफॉर्मेशन, जल्द ही आने वाला है नया तूफान

अनुपमा में गणपति उत्सव दिखाया जाएगा. इस दौरान अनुज, अनु को कुछ ऐसा करने के लिए कहेगा, जिसे सब देखते रह जाएंगे. वहीं, आध्या अपने परिवार को पाकर बहुत खुश है.

Anupama upcoming twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा में गणपति उत्सव दिखाया जाएगा. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनु दोबारा से अनुज और आध्या को पाकर काफी खुश है. आध्या, अनुज से घर में गणपति बप्पा लाने के लिए कहती है. हालांकि अनु को ऐसा लगता है कि अभी शाह हाउस में जो हो रहा, ऐसे में गणपति बप्पा लाना नहीं चाहिए. वहीं, अनुज उसे मना लेता है कि गणपति बप्पा के आने से सारी दिक्कतें दूर हो जाएगी.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु और आध्या एक साथ होते है और सभी खुश होते है. आध्या, अनुज को मेकओवर करने के लिए कहती है. पहले अनुज मना करता है. हालांकि अनुज, अनु से कहता है कि अगर वो मेकओवर करवाएगी तो वो भी अपना लुक चेंज कर लेगा.

गणेश चतुर्थी पर क्या होगा अनुपमा में

अनुपमा में गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा. अनुज और अनुपमा का मेकओवर होता है. दोनों अपने पहले वाले लुक में दिखेंगे. दोनों पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में दिखते है और पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनु मिलकर भगवान गणेश का स्वागत करते है. हालांकि सबको पता है कि दोनों की खुशी ज्यादा देर टिकने नहीं वाली क्योंकि एक बहुत बड़ा तूफान आने वाला है.

रूपाली गांगुली ने किस लुक में शेयर की अपनी तसवीर

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है. तसवीर में एक्ट्रेस मराठी लुक में नजर आ रही है. उन्होंने महाराष्ट्रीयन शैली में साड़ी पहना है. अपने लुक को उन्होंने हार, झुमके और नथ से कंप्लीट किया है. वो गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी दिख रही है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >