Anupama Twist: शादी वाले दिन गायब हो जाएगा अंश, ये शख्स गौतम को मारेगा जोरदार तमाचा, ख्याति हुई इमोशनल

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी हुई है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग, गौतम को जोरदार थप्पड़ मारेगा. इधर अंश अपने शादी वाले दिन गायब हो जाएगा.

Anupama Twist: स्टारप्लस का शो अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड अंश और प्रार्थना की शादी के बारे में हैं. अनुपमा, बा को अंश और प्रार्थना के रिश्ते के लिए मना लेती है. शाह परिवार जहां खुश है और शादी की खुशियों का आनंद ले रहा है, वहीं कोठारी परिवार ने शादी में शामिल न होने का फैसला किया है. वसुंधरा और ख्याति इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन पराग का मानना है कि प्रार्थना को खुशी से जीने का हक है. इसलिए वह प्रार्थना को शादी धूमधाम से करने का फैसला करता है.

अंश और प्रार्थना की शादी में नहीं जाएगी राही

पराग राही से कहता है कि वह शादी का जोड़ा प्रार्थना के लिए लेकर जाए, लेकिन ख्याति मना कर देती है. वह सभी को खरी खोटी सुनाती है और अपनी फीलिंग्स शेयर करती है. वह कहती है कि प्रार्थना ने उससे अपने दिल की बात नहीं कही, जबकि उसने हमेशा उसे अपने बच्चे की तरह ही माना. अब अनुपमा ही उनके लिए जरूरी हो गई है. ख्याति को इमोशनल देखकर राही शादी में नहीं जाने की सोचेगी.

राही और अनुपमा के बीच होगा प्यार भरा मोमेंट

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि राही जैसे ही हाउस जाएगी, अनुपमा को गिरते हुए देखेगी और उसका हाथ थाम लेगी. इसके अलावा गौतम नहीं चाहता कि प्रार्थना अंश से शादी करें, क्योंकि वह उसकी एक्स वाइफ है. अनु उसे चेतावनी देती है कि वह शादी में कोई गड़बड़ ना करें.

शादी वाले दिन गायब हो जाएगा अंश

जस्ट शोबिज की एक रिपोर्ट के अनुसार सीरियल के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि पराग, गौतम को अंश और प्रार्थना की शादी में खलल डालने की सजा देगा. वह उसके सबके सामने जोरदार थप्पड़ मारेगा. इसके अलावा अंश शादी वाले दिन गायब हो जाएगा और हर कोई उसे ढूढ़ने की कोशिश करेगा. क्या इस शादी का मास्टरमाइंड गौतम होगा या कोई और? ये अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >