Anupama: प्रेम ने नहीं किया किसी का खून, जिंदा है त्रिपाठी का बेटा, ये शख्स लेकर आएगा सच्चाई सामने

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम जेल में बंद है. अनिल और पराग उससे जेल में मिलने आएंगे. अनिल उसे यकीन दिलाता है कि वह उसे जेल से बाहर निकाल कर ही दम लेगा. दूसरी तरफ अनु को मोहित पर शक है. वह प्रेम को निर्दोष साबित करने के लिए राघव की मदद लेती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुलिस स्टेशन में पराग और अनिल पुलिस से उन्हें प्रेम से मिलने की अनुमति मांगते हैं. प्रेम से मिलने अकेले अनिल जाता है क्योंकि पराग अपने बेटे को दर्द में नहीं देखना चाहता. अनिल उससे पूछता है कि पिछली रात क्या हुआ था. प्रेम कहता है उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा. अनिल उसे भरोसा दिलाता है कि वह उसे जेल से रिहा करवा के ही रहेगा. प्रेम उससे राही के बारे में पूछता है. अनिल कहता है वह उसकी मुलाकात राही से करवा देगा.

मोहिच ने प्रेम को फिर से फंसाया

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा उस शर्ट को जला देती है जिसपर खून लगा होता है. दूसरी तरफ मोहित, प्रेम को आशीष की हत्या के मामले में और फंसाने की साजिश रचता है. मोहित एक शख्स को रिश्वत देने का प्लान करता है ताकि ये झूठा केस और ज्यादा मजबूत हो जाए. अनुपमा, मोहित को त्रिपाठी से मिलते देख लेती है और उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर लेती है. पुलिस मोहित से पूछताछ करती है. मोहित खून से सने शर्ट के बारे में पुलिस को बताता है. राही से पुलिस शर्ट के बारे में पूछती है और वह उन्हें बताती है कि वह शर्ट मोटी बा के पास है.

जिंदा है आशीष

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और राघव मिलकर प्रेम को निर्दोष साबित करने की कोशिश करते हैं. वह आशीष के बारे में जानकारी जुटाते हैं. वह उसपर नजर रखते हैं. अनु एक प्लान बनाती है और आशीष के बाइक के टायर के नीचे एक पत्थर फेंकती है. इसपर वजह से वह नीचे गिर जाता है. आशीष जैसे ही अपना हेलमेट निकालने वाला होता है, अनु अपने फोन का वीडियो रिकॉर्डर ऑन कर देती है. जैसे ही आशीष अपना हेलमेट हटाने वाला होता है, तभी एक शख्स वहां आ जाता है.

यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >