Mahakali: अक्षय खन्ना की 'महाकाली' में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, लवर बॉय इमेज छोड़ पहली बार दिखेगा अलग अवतार

Mahakali: फिल्म 'हनु-मैन' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की नई माइथोलॉजिकल सुपरहीरो फिल्म 'महाकाली' में बॉलीवुड एक्टर रोहित सराफ की एंट्री हो गई है. जानिए इस फिल्म के बारे में सब कुछ.

Mahakali: एक्टर अक्षय खन्ना, जिन्हें लोग फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘रहमान डकैत’ के रूप में भी जानते हैं, जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खूब क्रेज है. अब इसी एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए फिल्म में बॉलीवुड और ओटीटी के एक बहुत ही पॉपुलर चेहरे की एंट्री हुई है, जिनका नाम रोहित सराफ है. रोहित को लोग नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘मिसमैच्ड’ और फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए जानते हैं. अब वह अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे.

‘महाकाली’ में रोहित सराफ की एंट्री कंफर्म

यह खबर रोहित सराफ की फीमेल फैंस के लिए बहुत बड़ी है. रोहित को अब तक दर्शकों ने हमेशा एक सीधे-साधे ‘लवर बॉय’ के रूप में देखा है, लेकिन इस फिल्म में उनका अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है.

रोहित ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके इस बात को पक्का किया है. उन्होंने लिखा कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं.

रोहित सराफ का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पैन इंडिया स्टार बनेंगे रोहित

रोहित ने हैदराबाद में इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है. इस फिल्म के जरिए वह पहली बार तेलुगु सिनेमा में कदम रख रहे हैं, जिससे वह अब पूरे भारत के दर्शकों (Pan-India) के बीच पहुंचेंगे.

फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार?

इस फिल्म का सबसे मुख्य और बड़ा आकर्षण अक्षय खन्ना का किरदार है. अक्षय खन्ना इस फिल्म में ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ नाम का एक निगेटिव किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने पिछले साल (2025) सितम्बर में उनका पहला लुक जारी किया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं.

फिल्म में क्या होगा खास?

‘महाकाली’ को भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें मां काली की शक्ति, साहस और महिलाओं के सशक्तिकरण को दिखाया जाएगाहै

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर सैफ की ‘कर्तव्य’ तक, शुक्रवार को ओटीटी पर होगा सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

Published by: Bhumi Sharma

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >