Anupama: शो में अब कभी नहीं लौटेगा वनराज शाह, सुधांशु पांडे को कोई नहीं करेगा रिप्लेस, जान लें सच्चाई

सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने के बाद नये वनराज के नाम पर सबसे पहले एक्टर पंकित ठक्कर का नाम सामने आया. उसके बाद रोनित रॉय का नाम आया. हालांकि दोनों ने बताया कि वो वनराज का रोल नहीं निभा रहे.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा का हिस्सा अब सुधांशु पांडे नहीं है. सुधांशु ने शो में चार साल तक वनराज शाह का किरदार प्ले किया था. उनके शो छोड़ने से उनके चाहने वाले काफी निराश थे. दर्शक नहीं चाहते थे कि वो शो को अलविदा कहें. एक्टर ने इंस्टाग्राम लाइव आकर शो छोड़ने की बात कबूल की थी और ऐसे शो छोड़ने के लिए दर्शकों से माफी मांगी थी. उसके बाद नये वनराज की खोज मेकर्स ने शुरू कर दी थी, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा थी. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.

अनुपमा में कौन होगा नया वनराज शाह

सुधांशु पांडे के अनुपमा छोड़ने के बाद नये वनराज के नाम पर सबसे पहले एक्टर पंकित ठक्कर का नाम सामने आया. रिपोर्ट्स में यहां तक बताया गया कि पंकित ने लुक टेस्ट भी दिया है. हालांकि पंकित ने साफ कर दिया कि वो शो का हिस्सा नहीं है. उसके बाद रोनित रॉय का नाम सामने आया. रोनित ने भी क्लियर कर दिया कि वो वनराज नहीं बन रहे.

क्या अनुपमा में अब नहीं होगी वनराज शाह की वापसी

सीरियल में वनराज वापस आएंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. सुधांशु पांडे को कोई रिप्लेस करेगा या नहीं, ये भी साफ नहीं हुआ है. द फ्रेस प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र ने बताया कि मेकर्स पूरी तरह से वनराज का कैरेक्टर हटाने का प्लान कर रहे हैं. सुधांशु पांडे को कोई नहीं रिप्लेस कर रहा क्योंकि कैरेक्टर खुद वापस नहीं आएगा. इस पर अभी भी मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुज अपने पुराने तेवर में आ गया है. वो अपने ऑफिस जाता है और अंकुश से उसे धोखा देने पर बात करता है. अनुज कहता है आध्या को लेकर उसने उससे झूठ बोला. अंकुश उसे जाने के लिए कहता है. हालांकि अनुज उसे वॉर्न करता है कि वो अपनी खोयी चीजें वापस लेकर रहेगा.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Entertainment Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >