Anupama: वनराज ने सीरियल की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टॉप 1 में रहना नामुमकिन…

Anupama: चार साल तक टीआरपी चार्ट पर राज करने के बाद रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अब दूसरे नंबर पर आ गई है. ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इसे पछाड़ दिया है. अब वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशू पांडे ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. हाल ही में शो ने 5 साल का लीप लिया. जिसके बाद नई स्टारकास्ट की एंट्री हुई. हालांकि लेटेस्ट टीआरपी चार्ट को देखकर ऐसा लगता है कि दर्शकों को स्टोरीलाइन कुछ खास पसंद नहीं आ रही, यही वजह है कि ये शो दूसरे नंबर पर आ गया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर वन पर राज कर रहा है. सुधांशु पांडे ने शो की गिरती टीआरपी पर प्रतिक्रिया दी है.

अनुपमा की गिरती टीआरपी पर क्या बोले सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे ने शो की गिरती टीआरपी पर बात की. एक्टर ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “चार साल एक लंबा समय है. इसमें शो ने जबरदस्त काम किया है, अगर टीआरपी थोड़ी नीचे आ भी गई तो मुझे लगता है कि यह बिल्कुल ठीक है, क्योंकि किसी भी शो के लिए टॉप 1 में बने रहना नामुमकिन है. थोड़ा बहुत ऊपर नीचे तो होगा और यह स्वाभाविक है.”

सुधांशु पांडे ने राजन शाही को कहा धन्यवाद

सुधांशु पांडे ने शो में कास्ट करने के लिए राजन शाही को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अनुपमा ने मेरी जिंदगी बदल दी. इस शो का बड़ा फैन बेस है और वनराज की भूमिका को काफी पसंद किया गया. लोग इससे जुड़े. आज जब मैंने शो छोड़ दिया है, फिर भी मुझे कई ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन सही प्रस्ताव का इंतजार कर रहा हूं. एक्टर ने अगस्त 2024 में अनुपमा छोड़ने की घोषणा की थी.

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Anupama को एक बराबर टीआरपी रेटिंग मिलने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कड़ी टक्कर दे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >