अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, एक तरफ नौकरी का संकट तो दूसरी तरफ रिश्तों का टूटना

Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. माही और गौतम के रिश्ते में दरार पड़ने वाली है, वहीं दिग्विजय के गुस्से से हालात बिगड़ेंगे. अनुपमा इमोशनल होकर सब संभालने की कोशिश करेगी, लेकिन उसकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आएंगी.

Anupama Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो Anupama में एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक तरफ वह दिग्विजय के अजीब व्यवहार से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर माही और गौतम की वजह से नया बवाल खड़ा होने वाला है.

दिग्विजय के गुस्से से बढ़ेंगी परेशानियां

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय अपनी बेटी की डायरी गायब होने से बुरी तरह परेशान हो जाता है. गुस्से में वह बड़ा कदम उठा लेता है, जिससे घर में हड़कंप मच जाता है. हालांकि, जब अनुपमा को सच्चाई का पता चलता है, तो वह भावुक हो जाती है और हालात संभालने की कोशिश करती है.

गौतम का सच आएगा सामने

वहीं दूसरी ओर, प्रेरणा गौतम को किसी और लड़की के साथ देख लेती है. इस बार वह चुप नहीं रहती और सच्चाई उजागर करने का फैसला करती है. वह माही को गौतम के अफेयर के बारे में बता देती है, जिससे कहानी में नया मोड़ आ जाता है.

माही-गौतम के रिश्ते में दरार

शुरुआत में माही को इस बात पर भरोसा नहीं होता, लेकिन जब सच सामने आता है तो वह गुस्से में आ जाती है. इसके बाद माही और गौतम के बीच जोरदार झगड़ा होता है. दोनों के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ जाती है कि बात अलग होने तक पहुंच जाती है.

अनुपमा का इमोशनल रूप

दिग्विजय को टूटता हुआ देखकर अनुपमा भी भावुक हो जाती है. वह उससे माफी मांगती है और भरोसा दिलाती है कि आगे से उसकी चीजों का ध्यान रखा जाएगा. अनुपमा की कोशिशों के बाद दिग्विजय का गुस्सा धीरे-धीरे शांत हो जाता है.

फिर याद आएगा पुराना दर्द

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अनुपमा को अपने अतीत की याद सताने लगती है. उसे अनुज और अपनी बेटी से जुड़ी पुरानी बातें याद आती हैं, जो उसे और ज्यादा भावुक कर देती हैं.

आगे क्या होगा?

आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है. जहां एक ओर रिश्तों में टूटन दिखेगी, वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपनी जिंदगी को नए सिरे से संभालने की कोशिश करती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: ईद पर सितारों की खास पोस्ट, किसी ने चांद तो किसी ने दावत की झलक की शेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >