‘अनुपमा’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, वसुंधरा और अनुपमा की टकराहट से बढ़ेगा ड्रामा

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में इस हफ्ते बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वसुंधरा से भिड़ेंगी अनुपमा, प्रेम के रेस्टोरेंट विवाद और दिग्विजय की नई चुनौती कहानी में भरपूर ड्रामा और टकराव लाएंगे.

Anupama Upcoming Twist: टीवी शो अनुपमा में इस हफ्ते कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनुपमा को लगा था कि वह अपने नए काम को आसानी से संभाल लेंगी, लेकिन उसके परिवार ने फिर से उसकी राह में रोड़ा डाल दिया. पिछले एपिसोड में अनुपमा ने प्रेम के रेस्टोरेंट का ऑडिट किया और कई कमियां गिनाईं.

प्रेम का सच जानकर अनुपमा को लगेगा सदमा

जांच के दौरान अनुपमा को पता चलता है कि रेस्टोरेंट का मालिक प्रेम है. यह खुलासा अनुपमा के लिए झटका साबित होता है. अनुपमा ने रेस्टोरेंट में पाई गई कमियों को प्रेम और राही के सामने रखा और इसे अप्रूव करने से साफ मना कर दिया.

वसुंधरा करेगी अनुपमा को मनाने की कोशिश

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब वसुंधरा खुद अनुपमा से मिलने आती हैं. वह अनुपमा को याद दिलाएंगी कि प्रेम उनके घर का दामाद है और उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए कहेंगी. वसुंधरा दावा करेंगी कि अपने बच्चों की खुशियों के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं.

अनुपमा को जलील करने का मौका नहीं छोड़ेगी वसुंधरा

वसुंधरा अनुपमा को जलील करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगी. वह कहेंगी कि प्रार्थना की मौत की जिम्मेदारी अनुपमा पर है और अनुपमा ने कभी किसी को अपने आगे कुछ नहीं समझा. यह टकराव दर्शकों के लिए बड़ी ड्रामा वाली घड़ी लेकर आएगा.

पाखी का मजेदार नजरिया

दूसरी ओर पाखी इस लड़ाई का पूरा मजा लेगी. वह तोषु के साथ अपनी मां की आलोचना करेगी और कहेगी कि अगर उसकी जगह वह होती तो मामला कुछ और ही होता. पाखी की बातें दर्शकों को हंसी और ड्रामा का मिश्रण दिखाएंगी.

प्रेम का बेहोश होना और दिग्विजय का सच

कहानी में नया ट्विस्ट तब आएगा जब रेस्टोरेंट पर ताला लगते ही प्रेम चक्कर खाकर बेहोश हो जाएगा. राही अनुपमा को खूब कोसेगी. इसके बाद दिग्विजय को पता चलेगा कि अनुपमा ही जोशी बेन है. अनुपमा की वापसी के बाद वह उसे अपनी बेटी का रेस्टोरेंट दोबारा खोलने के लिए कहेंगे.

हफ्ते का ड्रामा

इस हफ्ते के एपिसोड में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, भावनाओं और टकराव का मजा मिलेगा. अनुपमा, वसुंधरा और पाखी के बीच की टकराहट दर्शकों को बांधे रखेगी.

यह भी पढ़ें: मेहर की नई साजिश से हिला शादी का मंडप, अभीरा-तान्या पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >