Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की मुश्किल घड़ी में अनुज रहेगा साथ, श्रुति और आध्या होगी जलन

Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में हमें अनु के लिए अनुज का प्यार देखने को मिलेगा. जहां वह मुश्किल वक्त में अपनी एक्स वाइफ के लिए खड़ा रहेगा. इस बात से श्रुति और आध्या परेशान है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे अनु पूरी तरह से टूट गई है, क्योंकि उसे बार-बार गैर-जिम्मेदार कहा जाता है, जिससे उसका मनोबल पूरी तरह से टूट गया है. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या अनुज से अनु संग रिश्ता तोड़ने और उसे घर से निकालने की जिद्द करती है. हालांकि, इस बार अनुज आध्या के आगे नहीं झूकने की कसम खाता है और दृढ़ निर्णय लेता है. वह आध्या और श्रुति से कहता है कि अनु यहीं रहेगी और वह कहीं नहीं जाएगी.


खुद को कमरे में बंद कर लेती है अनुपमा
अनुपमा का एपिसोड वनराज से शुरू होता है, जो अनु को वीडियो कॉल करता है. वह अनु से कहता है कि उसने न केवल खुद को बल्कि शाह परिवार का नाम भी खराब किया है और उसे डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने के लिए भारत वापस आने की जरूरत नहीं है. अनु एक बार फिर यह सोचकर टूट जाती है कि उसने कैसे सभी का जीवन बर्बाद कर दिया है. वह भागती है और खुद को एक कमरे में बंद कर लेती है. वह लगातार दोहरा रही हैं कि वह गैरजिम्मेदार इंसान नहीं हैं. अनुज अनु से दरवाजा खोलने की रिक्वेस्ट कर रहा है.

Anupama Spoiler: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रेस्टोरेंट में मिली बेइज्जती, आध्या खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा

आध्या ने अनुपमा को निकालने के लिए कहा
आध्या (औरा भटनागर) अनुज से कहती है कि वह डरी हुई है कि अगर अनु उसके घर पर रहती है, ये बात अगर उसके दोस्तों के पता चल गया तो सभी उसका मजाक उड़ाएंगे. आध्या अनुज से कहती है कि अब समय आ गया है कि वे अनुपमा के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ लें और उसे घर से निकाल दें क्योंकि अगर वह उनके साथ रहती रही, तो उनका नाम भी बदनाम होगा.


अनुपमा के साथ खड़ा रहेगा अनुज
अनुपमा आध्या की बात सुन लेती है और और बुरी तरह टूट जाती है. आध्या की लगातार कलह से तंग आकर, अनुज दृढ़ता से आध्या से कहता है कि अनु कम से कम तब तक यहीं रहेगी जब तक यह पूरी गड़बड़ी सुलझ नहीं जाती और वह उस इंसान का पता लगाएगा, जो अनु के रेस्टोरेंट को बर्बाद करना चाहता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुज अनु को इस गंदगी से सफलतापूर्वक बाहर निकाल पाएगा या इस बार अनु के पास भारत लौटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचेगा.

Also Read- Anupama Upcoming Twists: अनुपमा की बर्बादी का कारण बना स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां, भीड़ ने किया हमला, बेहोश होकर गिर पड़ी अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >