Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या एक बार फिर से अपनी मां अनुपमा को बुरा-भला कहती है. अनुज उसकी बातें सुन लेता है और उसे खूब डांटता है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा में मेकर्स नये-नये टर्न ला रहे हैं, ताकि दर्शक इससे बंधे रहे. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा, अनुज के घर रहने लगी है. आध्या के पैनिक अटैक और श्रुति के बीमार होने की वजह से अनुपमा उसके घर में शिफ्ट हुई है. हालांकि अनु हर कोशिश कर रही है ताकि आध्या की देखभाल में कोई कमी ना रह जाए. आध्या उसकी कोशिशों पर पानी फेरने के अलावा कुछ नहीं करती. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की शिकायत आध्या, श्रुति से करेगी. ये बातें अनुज सुन लेगा और उसे डांट लगाएगा.


श्रुति को भड़काएगी आध्या
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या पिछले पांच साल से अनुपमा से सिर्फ नफरत करती आ रही है. आध्या को लगता है कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती. अब जब अनुपमा, अनुज के घर में शिफ्ट हुई है तो उसे लगता है कि उसके मन में कोई मकसद छिपा है. आध्या सोचती है कि अनुपमा उसके पिता को इम्प्रेस करने में लगी है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या, श्रुति से कहता है कि अनु उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. उसकी सारी बातें अनुज सुन लेता है और काफी गुस्सा होता है.

Also Read- Anupama: क्या सच में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच नहीं होती बात, प्रोड्यूसर राजन शाही बोले- अगर उन्हें कोई समस्या…

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की रेसिपी डायरी को जला देगी आध्या, दिव्या एकतरफा शादी की बताएगी सच्चाई


अनुज ने आध्या को खूब डांटा
अनुज, आध्या से कहता है कि अगर अनुपमा नहीं होती तो वो अभी बिस्तर पर बीमार पड़ी होती. अनुज उसे बताता है कि उसे काफी तेज फीवर था और अनु ने अपने कंपीटीशन के बारे में ना सोचकर रात भर उसकी देखभाल की. अनुज कहता है 5 साल पहले हुई घटना पर उसका गुस्सा करना जायज है, लेकिन आज जो उसने उसके लिए किया उसे वो नजरअंदाज नहीं कर सकती. वो अपने फिनाले की तैयारी करने की बजाय तुम्हारी देखभाल करती रही. उसे लगा कि उसकी छोटी बेटी को उसकी जरूरत है. आध्या ये सब जानकर भी नहीं सुधरती और अनुज से कहती है कि वो ये सब दिखावा कर रही है. उसे महान बनने का शौक है.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए फिर से एक हुए अनुज-अनुपमा, डिंपी के लिए टीटू बनेगा घर जमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >