Anupama Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर इमोशनल ड्रामा और टकराव से भरा नया मोड़ लेने वाला है. रुपाली गांगुली के इस सुपरहिट शो में आने वाले एपिसोड्स में ऐसा कुछ होने वाला है, जो दर्शकों का दिल झकझोर देगा. वसुंधरा के घर कदम रखते ही अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और एक बार फिर उसे चुपचाप बेइज्जती सहनी पड़ेगी.
कोठारी हाउस में बदलेगा अनुपमा का किरदार
अब तक आपने देखा कि वसुंधरा ने खुले दिल से अनुपमा और उसके परिवार को अपनाने की कोशिश की, लेकिन भरोसे की दीवार अभी भी पूरी तरह मजबूत नहीं हो पाई है. इसी बीच राही डांस के दौरान गिर जाती है और उसके हाथ में चोट लग जाती है. राही की हालत देखकर प्रेम, अनुपमा से कोठारी हाउस में रुकने की गुजारिश करता है. यहीं से अनुपमा की जिंदगी में एक नया संघर्ष शुरू हो जाता है.
राही की ससुराल में ‘नौकरानी’ बन जाएगी अनुपमा
आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, राही की जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठा लेती है. घर के काम से लेकर देखभाल तक, सब कुछ अनुपमा ही संभालती नजर आएगी. धीरे-धीरे उसका व्यवहार एक मेहमान से ज्यादा नौकरानी जैसा हो जाएगा, जो दर्शकों को भावुक कर देगा.
वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान
इसी दौरान वसुंधरा की भांजी की एंट्री होगी, जो आते ही अनुपमा को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी. वह ताना मारते हुए कहेगी कि हमारे यहां लड़कियों के ससुराल में मायके वाले टिक कर नहीं रहते. हालात तब बिगड़ते हैं, जब वह अनुपमा पर चोरी-छिपे बातें सुनने का आरोप लगा देती है.
मां के सम्मान के लिए खड़ी होगी राही
वसुंधरा की भांजी बार-बार अनुपमा को गलत साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार राही चुप नहीं रहेगी. वह अपनी मां के सम्मान के लिए खुलकर सामने आएगी और साफ कर देगी कि उसके घर में अनुपमा की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पाखी की शादी और नया बवाल
इधर पाखी, अनुपमा को बताए बिना दिवाकर के साथ शादी करने निकल जाएगी. जब यह बात अनुपमा तक पहुंचेगी, तो वह टूट जाएगी. पूरा परिवार भी इस फैसले से हैरान रह जाएगा.
प्रार्थना के बच्चे को लेकर रची जाएगी साजिश
कहानी यहीं नहीं थमेगी. प्रार्थना के मां बनने की खबर मिलते ही गौतम और माही का दिमाग खराब हो जाएगा. दोनों मिलकर प्रार्थना और अंश के बच्चे के खिलाफ साजिशें रचते नजर आएंगे.
अब देखना दिलचस्प होगा कि हर बार की तरह क्या अनुपमा इस बार भी चुपचाप सब सह लेगी या फिर हालात को बदलने के लिए खुद मोर्चा संभालेगी.
यह भी पढ़ें: होंठों से छू लो तुम से कोई फरियाद तक, जगजीत सिंह के जन्मदिन पर सुनें उनकी ये 7 यादगार गजलें
