Anupama: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंश, दिग्विजय और बंकू को साथ में बाहर घूमने के लिए कहता है. दिग्विजय अहमदाबाद की सैर को लेकर खुश दिखाई देता है. रास्ते में कुछ लड़कों की लापरवाही देखकर अंश गुस्सा हो जाता है, लेकिन दिग्विजय उसे शांत रहने की सलाह देता है. दोनों के बीच समझदारी और दोस्ती की नई शुरुआत होती है. बाजार घूमते हुए दिग्विजय अपने पुराने अनुभवों को याद करता है.
प्रेम के फैसले पर उठे सवाल
दूसरी ओर, कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब प्रेरणा और राही, प्रेम को श्रुति का ऑफर स्वीकार करने के लिए मनाने की कोशिश करती हैं. हालांकि प्रेम शुरुआत में मना कर देता है, लेकिन हालात बदलते हैं जब आरव और विहान उसे अनुपमा के खिलाफ भड़काते हैं. वसुंधरा भी इस मौके का फायदा उठाते हुए प्रेम को उकसाती है. आखिरकार गुस्से में आकर प्रेम श्रुति का ऑफर मान लेता है. इधर अनुपमा, दिग्विजय और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ खुश नजर आती है. लेकिन समाज के लोग अनु के चरित्र पर सवाल उठाते हैं. लीला इस बात पर गुस्सा होती है.
आने वाले एपिसोड में बड़ा टकराव
अनुपमा कैफे के लिए नजर का टीका बनाती है और प्रेम-राही के नए सफर के लिए दिल से शुभकामनाएं देती है. प्रीकैप में कहानी और भी तीखी होती दिखती है. प्रेम सीधे अनुपमा के पास जाकर उसे चुनौती देता है और कहता है कि जैसे उसने उसकी खुशियां छीनीं, वैसे ही वह अब उसकी सफलता छीन लेगा. अनुपमा को अपने परिवार का पूरा साथ मिलता है, लेकिन आने वाला संघर्ष काफी बड़ा होने वाला है.
यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की काव्या के सामने डायरेक्टर ने रखी थी अजीब शर्त, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
