Anupama: अनुज के बाद राघव से होगी अनु की शादी? ये शख्स उनके वेडिंग को लेकर बनाएगा प्लान

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम, अनु को बर्बाद करना चाहता है. उसने ही अंश को किडनैप किया था और उसे बहुत पीटा था. वह किसी भी कीमत पर शाह परिवार को सड़क पर लाना चाहता है. दूसरी तरफ अनु कोठारी परिवार को माही और आर्यन की हल्दी के लिए मना लेगी.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा में लीप आने वाला है. लीप से पहले सीरियल की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. माही और आर्यन की शादी होने वाली है और शाह-कोठारी परिवार इसकी तैयारी में लगा हुआ है. इस बीच अनु के सामने नये-नयी दिक्कतें रही है. अंश का किडनैप हो जाता है और उसे गौतम ने किडनैप किया था. वह अनु से बदला लेना चाहता है. गौतम, अंश को बुरी तरह से पीटता है और उसकी हालत देखकर अनु सदमे में आ जाती है. गौतम, अनु की रसोई को भी जला देता है.

शाह परिवार को बर्बाद करने की कोशिश करेगा गौतम

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम ने अनु और शाह परिवार को बर्बाद करने की कसम खाई है. वह कांट्रेक्टर को फोन करता है और उससे अनु का कॉन्ट्रैक्ट कैसिंल करने के लिए कहता है. अनु किसी तरह से कांट्रेक्टर को मैसेज करके उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द नहीं करने के लिए मना लेती है. वह उसे एक चांस देने के लिए कहती है. वह उसके हौसले को देखकर उससे इम्प्रेस हो जाता है और उसकी मदद करने के लिए मान जाता है. दूसरी तरफ वह अंश को सदमे से निकलने में मदद करती है. वह उसे भरोसा दिलाती है कि वह सबकुछ मैनेज कर लेगी.

अनु और राघव की शादी की बात करती है मोटी बा

अनुपमा कोठारी परिवार को माही और आर्यन की हल्दी सेरेमनी के लिए मनाती है. हालांकि मोटी बा पहले मना कर देती है, लेकिन अनु के मनाने पर वह मान जाती है. कोठारी परिवार तैयारी में लग जाता है. अनुपमा के प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि राघव गुस्से में स्वीकार करता है कि उसके दिल में अनु के लिए फीलिंग्स है. अगर कोई अनु को दुख या चोट पहुंचाता है तो उसे गुस्सा हो आ जाता है. गौतम ये सुन लेता है और मोटी बा को बता देता है. मोटी बा कहती है कि माही और आर्यन के बाद एक और शादी होगी और वह है अनु और राघव की. ये सुनकर सब चौंक जाते हैं.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >